-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*सपना पिंक सिटी रामपुर वार्ड धमतरी में धारदार चाकू लहराते हुए लोगों को डरा धमका रहे आरोपी को धमतरी पुलिस ने तत्काल किया गिरफ्तार*


*सपना पिंक सिटी रामपुर वार्ड धमतरी में धारदार चाकू लहराते हुए लोगों को डरा धमका रहे आरोपी को धमतरी पुलिस ने तत्काल किया गिरफ्तार* 
*आरोपी के विरूद्ध कोतवाली में धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर,पिंटु कुमार पटेल को भेजा गया जेल* 

*ऐसे चाकू बाजियों के उपर धमतरी पुलिस द्वारा की जा रही है लगातार सख्त कार्यवाही*  

  *संक्षिप्त विवरण* -: थाना सिटी कोतवाली पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था कि बिलाई माता मंदिर के पास मुखबिर से सुचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति जो कि ब्राउन कलर का टी-शर्ट एवं ब्ल्यू कलर का चड्डा पहना है जो
रामपुर वार्ड सपना पिंक सिटी आंगनबाड़ी के पास धमतरी में अपने हाथ में एक धारदार चाकू को लहराते हुये आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा कि सुचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान रामपुर वार्ड सपना पिंक सिटी आंगनबाड़ी के पास पहुंचकर देखे तो एक व्यक्ति धारदार चाकु को अपने हाथ लेकर आम जगह पर लहरा रहा था जिसे देखकर आने जाने वाले लोगो में भय व्याप्त था। 
उक्त व्यक्ति को गवाहों के समक्ष घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम पिंटू कुमार पटेल पिता नटवरलाल पटेल उम्र 35 साल साकिन रामपुर वार्ड सपना पिंक सिटी आंगनबाड़ी के पास धमतरी का रहने वाला बताया।
आरोपी के कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से गवाहों के समक्ष विधिवत गिरफतार कर आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में अप.क्र.408/24 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर,आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 
शहर में बढ़ती चाकुबाजी की घटनाओं को रोकने के लिये ऐसे आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। 

*आरोपी का नाम*:-नाम पिंटू कुमार पटेल पिता नटवरलाल पटेल उम्र 35 साल साकिन रामपुर वार्ड,सपना पिंक सिटी आंगनबाड़ी के पास धमतरी 
थाना सिटीकोतवाली धमतरी,जिला धमतरी (छ.ग.)

उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली से प्रआर.रवि जगने,दिलेश्वर कुजूर,आर.मुकेश सिन्हा,रघुराज कर्ष, हेमंत ध्रुव का विशेष योगदान रहा।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT