-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*कांग्रेसियों ने प्रदर्शनकर मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का फूंका पुतला*

*कांग्रेसियों ने प्रदर्शनकर मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का फूंका पुतला*

प्रदेश के बलरामपुर जिले में पुलिस अभिरक्षा एवं पुलिस प्रताड़ना से हुई मौत तथा प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों ने गांधी मैदान में प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री का पुतला दहन किया. काग्रेसी राजीव भवन से एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए गांधी मैदान पहुंचे. जहाँ बड़ी संख्या में उपस्थित पुलिस कर्मियों को चकमा देकर मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री का पुतला दहन करने मे सफल हुए. जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा कि राज्य में रोज-रोज घट रही घटनाएं यह साबित करने के लिये पर्याप्त है कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि आपराधिक घटनाएं रोक पाना सरकार के बस की बात नहीं है। ऐसी नकारी और निक्कमी सरकार को तत्काल बर्खास्त कर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाना चाहिए। जब जनता अपने जान माल की सुरक्षा तथा अपराधियों और आपराधिक घटनाओं के विरोध में खुद सड़कों पर उतर जाये तथा राज्य के हालात अराजक हो जाये तब ऐसी सरकार को बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए। विधायक ओंकार साहू ने कहा कि बलरामपुर में महिलाओं ने पुलिस पर हमला कर दिया। सरकार की अकर्मण्यता का नतीजा है जनता को अब पुलिस और सरकार पर भरोसा नहीं रह गया है। जनता सरकार की क्षमता और पुलिस की दुर्भावनापूर्वक कार्यवाहियों के खिलाफ विद्रोह पर उतर आई है। पुलिस की अक्षमता और सरकार के अनिर्णय के कारण बलौदा बाजार में एसपी, कलेक्टर कार्यालय जला दिया गया, सूरजपुर में अपराधी के घर पर हमला करने गयी भीड़ ने एसडीएम को पीटने के लिये दौड़ा दिया, उनको भागकर जान बचानी पड़ी. महापौर विजय देवांगन ने कहा कि कवर्धा में पुलिस से न्याय की उम्मीद छोड़ चुकी जनता ने एक व्यक्ति को उसके घर में जिंदा जला दिया। सीतापुर में पुलिस की लापरवाही के खिलाफ अपराधी पर कार्यवाही की मांग को लेकर जनता ने 24 घंटे चक्का जाम कर दिया था तब जाकर पुलिस ने कार्यवाही किया। यह सारी घटनाएं बताती है कि भाजपा के राज में अराजकता फैली हुई है। सरकार चलाने वाले कानून व्यवस्था को नहीं संभाल पा रहे हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी ने कहा कि प्रदेश सरकार की विफलता की जवाबदेही मुख्यमंत्री की है। मुख्यमंत्री का नियंत्रण सरकार पर नहीं है। सरकार बेपटरी हो चुकी है। 4 एसपी और कलेक्टर, दर्जनों वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को हटाने के बाद भी सरकार कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रही तब मुख्यमंत्री, गृह मंत्री को हटाने में क्यों हिचकिचा रहे है? मुख्यमंत्री को ऐसा लगता है कि उनके गृहमंत्री की गलती नहीं है तो सरकार की नाकामी की जिम्मेदारी खुद लेकर तत्काल इस्तीफा दें। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, विधायक ओंकार साहू, महापौर विजय देवांगन, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन लालवानी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आकाश गोलछा, वरिष्ठ नेता अरविंद दोषी, पार्षद राजेश ठाकुर, दीपक सोनकर, अजय वर्मा, पूर्व एल्डरमैन विक्रांत शर्मा, जिला सचिव विक्रांत पवार, साहिल अहमद इंटक जिला अध्यक्ष, गुड्डा दीवान, आशुतोष खरे, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष तोगू गुरुपंच, संजू साहू, सूरज पासवान, युवा कांग्रेस महासचिव गीतराम सिन्हा, चितेन्द्र साहू, मिथलेश साहू, विशु देवांगन, पिंटू यादव, खिलेन्द्र साहू सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT