-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*हिन्दू जागरण मंच का धर्म जागरण अभियान एवं संगठन विस्तार मेघा पहुंचा*

*हिन्दू जागरण मंच का धर्म जागरण अभियान एवं संगठन विस्तार मेघा पहुंचा*
 *हिन्दू जागरण मंच धमतरी द्वारा लगातार हिन्दू समाज को जागृत ,संगठित ,सक्रिय करने का प्रयास किया जा रहा है आज देश और समाज में जो धर्मांतरण ,मतांतरण , पलायन, अवैध घुसपैठ, हो रही है वह देश के लिए बड़ी आंतरिक चुनौती है जिससे सिर्फ हिन्दू समाज को बड़ी नुकसान हो रही है ,क्योंकि मूलनिवासी लोगों का ही धर्मांतरण कराके पूरे समाज के रूप को ही परिवर्तन किया जा है और जिससे भविष्य में समुदाय का रूप पूर्ण रूपेण बदल जाएगा। जिले के वर्तमान स्थिति का हिन्दू जागरण समाजिक परिदृश्य की लेकर बहुत ही सूक्ष्म रूप से अध्ययन कर समाज के बीच जाकर सनातन धर्म को जागृत कर युवा बंधुओं को गांव की रक्षा की दायित्व प्रदान कर रही उसी तारतम्य में हिन्दू जागरण मंच धमतरी के संयोजक प्रवीण साहू,सहसंयोजक पुरुषोत्तम निषाद, प्रतीक सोनी,युवा आयाम एवं प्रचार आयाम आशीष शर्मा ,जिला दायित्व एल के साहू,भोला राम साहू, सौरभ मिश्रा, कुमार सिन्हा,सुनील सोलंके,चंद्रकला साहू,नगर संयोजक अर्पित बैसवाड़ा,ने ग्राम मेघा(मगरलोड)में पहुंचकर हिन्दू जागरण मंच के प्रमुख उद्देश्यो को युवा बंधुओं के बीच रखा , तथा समाज से आग्रह किया कि हम सभी को एकजुट होकर अपने धर्म को मजबूत करना चाहिए कोई जातिवाद को लेकर भेदभाव नहीं करना चाहिए कोई अनुचित कार्य ,समाज को नुकसान पहुंचाने के लिए करता है तो हमें संगठित होकर संविधान में बनी व्यवस्था के अनुरूप उसको कानून के समक्ष लाना चाहिए जिससे समाज को न्याय मिल सके और समाज की रक्षा हो सके। हिन्दू जागरण मंच निरन्तर जिले के प्रत्येक गांव में धर्म जागरूकता अभियान को लेकर जाएगा और युवाओं को दायित्व सौंपेगा रविवार को ग्राम मेघा में पुरूषोतम पटेल,मिथिलेश साहू,केवल साहू ,धात्री निषाद,नीलम निषाद, डोमेंद्र सिन्हा,देव निषाद, को ग्राम मेघा की जिम्मेदारी की घोषणा हिन्दू जागरण मंच धमतरी द्वारा की गई, उक्त अवसर पर अशोक साहू,कृष्णा कुमार साहू ,शिवनंदन पटेल, और अन्य युवा उपस्थित थे जिससे ग्राम मेघा और धमतरी जिले के युवाओं में हिन्दू जागरण मंच के प्रति विश्वास बढ़ रहा है क्योंकि हिन्दू जागरण मंच सर्व समाज को लेकर चलता है युवा बंधुगण ने हिन्दू जागरण मंच के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित हुए*

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT