डॉ. रोशन उपाध्याय को मिला स्वामी राजेश्वरानंद सम्मान
धमतरी (हिन्दुत्व टीवी - मानस दर्शन जीवन अर्पण मानस मंथन पितृ देवो डीहीपारा केशकाल जिला कोंडागांव में छत्तीसगढ़ स्तरीय रामचरित मानस प्रतियोगिता एवं अलंकरण सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि 1008 सियाशरण स्वामी महाराज उत्तरप्रदेश थे। द्वितीय दिवस धमतरी के सर्जन व मानस पुरोधा
धर्मनिष्ठ डॉ. रोशन उपाध्याय को श्रीश्री 1008 श्री राजेश्वरानंद सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ. उपाध्याय चिकित्सीय कार्य के अतिरिक्त अन्य धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़े हुए हैं। डॉ. रोशन उपाध्याय एक सफल शल्य कि या चिकित्सक होने के साथ साथ गीता रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों के मर्मज्ञ हैं। श्री राज मानस संघ धमतरी के आजीवन सदस्य हैं। उन्हें सम्मान मिलने पर राजमानस संघ के अध्यक्ष अर्जुनपुरी गोस्वामी, संरक्षक खूबलाल साहू, सियाराम साहू, डोमार सिंह दादरा, कोदूराम चंद्राकर, पुरानिक साहू, श्रीमती खिलेश्वरी किरण, शिवदयाल साहू, सचिव डॉ. जेएल देवांगन, कोषाध्यक्ष दानीराम साहू, प्रवक्ता डॉ. भूषण चंद्राकर समेत अनेक लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।