-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*आमातालाव रोड, इंडोर स्टेडियम में बंटची चाकू लहराते हुए लोगों को डरा धमका रहे आरोपी को धमतरी पुलिस ने तत्काल किया गिरफ्तार*


*आमातालाव रोड, इंडोर स्टेडियम में बंटची चाकू लहराते हुए लोगों को डरा धमका रहे आरोपी को धमतरी पुलिस ने तत्काल किया गिरफ्तार* 
*आरोपी के विरूद्ध कोतवाली में धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर,हेमंत उर्फ बिट्टू राजपुत को भेजा गया जेल* 

*ऐसे चाकू बाजियों के विरुद्ध धमतरी पुलिस द्वारा की जा रही है सख्त कार्यवाही*  

  *संक्षिप्त विवरण* -: थाना सिटी कोतवाली पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था कि ईतवारी बाजार चौक के पास मुखविर से सुचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति जो कि नेवी ब्लु टी शर्ट हॉफ पेंट चड्डा पहना है जो आमातालाव रोड स्थित इंडोर स्टेडियम अंदर परिसर में अपने हाथ में एक बंटची चाकू को लहराते हुये आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा कि सुचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान आमातालाब रोड इंडोर स्टेडियम धमतरी पहुंचकर देखे तो एक व्यक्ति धारदार बटंची चाकु को अपने हाथ लेकर आम जगह पर लहरा रहा था जिसे देखकर आने जाने वाले लोगो में भय व्याप्त था। 
उक्त व्यक्ति को गवाहों के समक्ष घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम हेमंत उर्फ बिट्टू राजपुत पिता सातम सिंग राजपुत , उम्र 30 साल साकिन रामपुर वार्ड शासकीय स्कुल के पास हॉल पता रायपुर आमापारा शीतला मंदिर के पास गणेश राम यादव के मकान का मकान रायपुर जिला रायपुर का रहने वाला बताया।
आरोपी के कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से गवाहों के समक्ष विधिवत गिरफतार कर आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर,आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 
शहर में बढ़ती चाकुबाजी की घटनाओं को रोकने के लिये ऐसे आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। 

*आरोपी का नाम*:- हेंमत सिंह राजपुत उर्फ बिट्टु पिता सातम सिंह राजपुर उम्र 35 साल साकिन रामपुर वार्ड शासकीय स्कूल के पीछे धमतरी हॉल पता रायपुर आमापारा शीतला मंदिर के पास गणेश राम यादव के मकान में किराये में रायपुर(छ.ग.)

उक्त कार्यवाही मैं थाना सिटी कोतवाली से सउनि.नरेंद्र साहू,प्रआर. दीपक साहू,सौरभ पटेल, आर.डायमंड,भूनेश्वर त्रिपाठी,सुरेंद्र डडसेना, रंजीत कुर्रे,चंद्रहास टंडन का विशेष योगदान रहा।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT