*आदिवासी समाज के जन नायक स्व. मनोज मंडावी के पुण्यतिथि में विधायक ओंकार साहू शामिल हुए*
धमतरी विधायक ओंकार साहू ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के आदिवासी समाज के जननायक, पीड़ित एवं शोषित के हितैषी पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक स्व. श्री मनोज सिंह मंडावी जी के दूसरे पुण्यतिथि पर उनके निज निवास नाथिया नवागांव जिला कांकेर पहुंच कर उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया । विधायक ओंकार साहू ने कहा कि स्व. मनोज मंडावी ने छत्तीसगढ़ के विकास व आदिवासियों के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपना अधिकांश जीवन अन्याय के खिलाफ़ लड़ने के लिये समर्पित कर दिया । स्व.मंडावी जी ने विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक सुधारों की वकालत की जिसमें आदिवासी समाज का उन्मूलन, आदिवासी संस्कृति का संरक्षण शामिल है। धमतरी विधायक ने कहा मंडावी जी को उनकी सरल सहज व्यवहार व देशभक्ति और लोककल्याणकारी विचारों के लिए हमेशा याद किया जायेगा