-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*ग्राम बीरगुड़ी में आयोजित कब्बड्डी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए दीपक सिंह ठाकुर*

*परंपरागत खेलो से शारीरिक और मानसिक दक्षता दोनों का विकास सुनिश्चित - दीपक सिंह ठाकुर*
*ग्राम बीरगुड़ी में आयोजित कब्बड्डी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए दीपक सिंह ठाकुर*

*धमतरी* नगरी के समीप स्थित ग्राम बीरगुड़ी में परंपरागत खेल कब्बड्डी का आयोजन 


प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सनातन सेना धमतरी के प्रमुख दीपक सिंह ठाकुर ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के परंपरागत खेलो से शारीरिक और मानसिक रूप से दक्षता का विकास सुनिश्चित होता है, कब्बड्डी हमारा ग्रामीण क्षेत्रों का एक परंपरागत खेल है इस खेल के माध्यम से खिलाड़ियों में संगठनात्मक रूप से कार्य करने की दक्षता विकसित होता है । श्री सिंह ने कहा कि सभी प्रतिभागी टीमों को अग्रिम बधाई है, जीत की, किसी भी खेल को खिलाड़ी भावना से खेलना चाहिए, हार जीत तो खेल का हिस्सा है । युवाओं का खेल के साथ साथ सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्रों में भी भूमिका अग्रणी होनी चाहिए । उन्होंने गांव गांव में बढ़ती नशाखोरी, अपराध पर चिंता जाहिर करते हुए, युवाओं को इससे बचने की सलाह देते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल उन्नयन के माध्यम से हम बेहतर कल का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम में नव युवा समिति बिर्गुड़ी के द्वारा बहुत ही धूमधाम से जुलूस निकाला गया जहां बाजे गाजे के साथ फटआकों और आतिशबाजी के साथ सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने मुख्य अतिथि श्री दीपक सिंह ठाकुर जी का स्वागत सम्मान किया गया उपरोक्त कार्यक्रम में आशीष जी, तुषार जी भी सम्मिलित हुए। श्री अकबर कश्यप एवं श्री करण सेन जी ने भी अपना उद्बोधन देकर ठाकुर जी को आभार व्यक्त किया।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT