-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

भाजपा की कर्मठ सेविका गीतेश्वरी निरंजन साहू की उपेक्षा – जनपद में सभापति पद से वंचित, कार्यकर्ताओं में रोष

भाजपा की कर्मठ सेविका गीतेश्वरी निरंजन साहू की उपेक्षा – जनपद में सभापति पद से वंचित, कार्यकर्ताओं में रोष
धमतरी। जनपद पंचायत धमतरी के क्षेत्र क्रमांक 17 की जनपद सदस्य श्रीमती गीतेश्वरी निरंजन साहू (ग्राम दर्री निवासी) को किसी भी विभाग में सभापति पद की जिम्मेदारी न सौंपे जाने को लेकर क्षेत्र में नाराजगी का माहौल है।

श्रीमती गीतेश्वरी निरंजन साहू लंबे समय से भाजपा की एक सक्रिय, अनुशासित और समर्पित कार्यकर्ता रही हैं। उन्होंने लगातार न केवल अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया, बल्कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा का भी जन-जन तक प्रचार-प्रसार किया। इसके बावजूद उन्हें जनपद में किसी भी विभाग का सभापति न बनाए जाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय कार्यकर्ताओं और आमजन का कहना है कि जब एक ईमानदार और कर्मठ महिला कार्यकर्ता को उसकी मेहनत और लोकप्रियता के बावजूद उपेक्षित किया जाता है, तो यह पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र और पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस निर्णय के पीछे पार्टी के अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं की क्या भूमिका रही है और उन्होंने किस आधार पर यह निर्णय लिया है? क्या पार्टी नेतृत्व इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण देगा और कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए पुनर्विचार करेगा?

क्षेत्र की जनता और भाजपा कार्यकर्ता अब पार्टी नेतृत्व से जवाब की उम्मीद कर रहे हैं।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT