-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में 68 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया, जिनमें छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के प्रसिद्ध कलाकार पंडी राम मांडवी भी शामिल थे।

*नारायणपुर के पंडी राम मांडवी को पद्म पुरस्कार से सम्मानित करने पर एयरपोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधायको साथ उन्हें बधाई व शुभकामनाये दी कहा छत्तीसगढ़ के गौरव का क्षण*

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में 68 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया, जिनमें छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के प्रसिद्ध कलाकार पंडी राम मांडवी भी शामिल थे। 
वे गोंड मुरिया जनजाति से ताल्लुक रखते हैं और पारंपरिक वाद्ययंत्र निर्माण एवं लकड़ी शिल्पकला में उनके अद्वितीय योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किए गए। पंडी राम मांडवी बस्तर बांसुरी के निर्माण के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने लकड़ी पर उकेरी चित्रकारी, मूर्तियां और अन्य शिल्पकृतियों के माध्यम से बस्तर की कला को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनकी कला न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि विदेशों में भी बहुत सराही गई है।
 वे पांच दशकों से बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर को न केवल संरक्षित कर रहे हैं, बल्कि उसे नई पहचान भी दिला रहे हैं।

इस उपलब्धि पर कांग्रेस महासचिव व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधायक ओंकार साहू व अन्य विधायको के साथ नारायणपुर के पंडी राम मांडवी को एयरपोर्ट में बधाई व शुभकामनाये दी और कहा कि यह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण है।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT