-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*निगम सभापति (स्पीकर) कौशिल्या देवांगन ने किया श्री सांई कार सर्विसिंग एवं एलाईमेंट सेंटर का शुभारंभ*



*निगम सभापति (स्पीकर) कौशिल्या देवांगन ने किया श्री सांई कार सर्विसिंग एवं एलाईमेंट सेंटर का शुभारंभ*
धमतरी। शहर के रूद्री रोड स्थित अंबेडकर चौक, धमतरी हॉस्पिटल के सामने श्री सांई कार सर्विसिंग एवं एलाईमेंट सेंटर का शुभारंभ रविवार को नगर निगम धमतरी की सभापति (स्पीकर) कौशिल्या देवांगन द्वारा किया गया। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर सेंटर की शुरुआत की गई।

शुभारंभ अवसर पर सभापति कौशिल्या देवांगन ने कहा कि शहर के तेजी से बढ़ते विकास के साथ गुणवत्तापूर्ण वाहन सेवा केंद्रों की आवश्यकता भी बढ़ी है। ऐसे सेंटरों के खुलने से न केवल लोगों को बेहतर सर्विसिंग सुविधा मिलेगी बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने केंद्र संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवा में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता ही ग्राहकों का विश्वास बनाती है।

सेंटर संचालक कौशल साहू ने बताया कि यहां आधुनिक मशीनों के माध्यम से कार सर्विसिंग, व्हील एलाईमेंट, बैलेंसिंग एवं वाहन मेंटेनेंस की सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को किफायती दरों पर बेहतर सेवाएं देने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में मकेश्वर वार्ड के पार्षद आशा लोधी,रीता बंजारे सहित जनप्रतिनिधि,व्यवसायी, समाजजन सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT