*शंकरदाह धान खरीदी केंद्र में जमी लापरवाही की पोल, गौतम वाधवानी और हितेश गंगवीर के नेतृत्व में धरना*
शंकरदाह उपार्जन केंद्र में आज सुबह से ही धान खरीदी में हो रही देरी और अव्यवस्था के विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सुबह निर्धारित समय पर खरीदी शुरू न होने से नाराज़ किसान बड़ी संख्या में केंद्र पहुंच गए। स्थिति को देखते हुए युवा कांग्रेस के नेताओं ने किसानों की समस्या को उठाते हुए उपार्जन केंद्र में ही धरना शुरू कर दिया। आरोप है कि सुबह से 12 बजे तक खरीदी की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
धरने में युवा कांग्रेस के प्रमुख नेता गौतम वाधवानी, राकेश मौर्य, हितेश गंगवीर, गीतांजलि गोस्वामी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। इन सभी ने केंद्र में फैली लापरवाही,अधिकारियों की अनुपस्थिति,व्यवस्था की धीमी गति और किसानों को घंटों लाइन में खड़े रहने जैसी समस्याओं पर तीखा आक्रोश जताया।
युवा कांग्रेस नेताओं का कहना है कि शासन-प्रशासन भले ही धान खरीदी को लेकर बड़े-बड़े दावे करता हो, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थितियां बिल्कुल अलग हैं। किसान सुबह चार-पांच बजे से ट्रॉली लेकर केंद्रों पर खड़े हैं, फिर भी समय पर तुलाई नहीं हो पा रही है। इससे किसानों का समय, श्रम और पैसा—सब व्यर्थ जा रहा है।
नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ने कहा अभी प्रबधक हड़ताल में है और किसान परेशान हैं इस सरकार में सब परेशान हे लगातार आंदोलन हड़ताल इस सरकार में हो रहा हे
गौतम वाधवानी ने कहा—धान खरीदी की अव्यवस्था चरम पर है। किसानों को घंटेभर नहीं, बल्कि कई-कई घंटे लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। सुबह 12 बजे तक खरीदी शुरू न होना यह दर्शाता है कि प्रशासन पूरी तरह नाकाम है। आज हम किसानों की आवाज बनकर यहां बैठे हैं। शासन प्रशासन की आज पूरी पोल खुल गई प्रब्धक हो या कंप्यूटर ऑपरेटर जो सरकार और किसानों के बीच राम सेतु का कार्य करते हैं आज दोनों परेशान हैं अगर जल्द व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
हितेश गंगवीर ने कहा कि आज लगभग सभी समितियों में यही आलम है किसान धान अपने घर वापस ले जा रहे है हमारे सरकार को किसानों की मेहनत और समय की कीमत समझनी चाहिए। उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त कर्मचारी, कंप्यूटर ऑपरेटर और तुलाई मशीन उपलब्ध कराना ज़रूरी है, ताकि खरीदी में गति लाई जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द स्थिति सुधरी नहीं, तो युवा कांग्रेस बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेगी।
धरने के दौरान किसानों ने भी युवा कांग्रेस के समर्थन में आवाज उठाई और कहा कि हर साल खरीदी के समय ऐसी ही समस्याएं सामने आती हैं, लेकिन इस बार स्थिति और बदतर है।
अंत में युवा कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक खरीदी व्यवस्था सुचारू नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा युवा कांग्रेस के दबाव पर संबंधित अधिकारी तहसीलदार ख्याति मेडम जी सहायक पंजीयक ठाकुर जी नोडल अधिकारी गोस्वामी जी जिला सहकारी बैंक प्रबंधक यदु जी आए और 15 तारीख को जिनका टोकन कटा था उनसे धान खरीदी प्रारंभ की गई तब जाकर किसानो ने राहत की सास ली मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर जी
युवा कांग्रेस नेता गौतम वाधवानी विधानसभा अध्यक्ष हितेश गंगवीर, प्रदेश प्रवक्ता राकेश मौर्या जी प्रदेश संयोजक वातांजलि गोस्वामी उप सरपंच नोमेश सिन्हा ग्राम पंचायत डोडकी अजय सिन्हा, देव गुप्ता , अश्वनी सिन्हा सरपंच प्रतिनिधि, देवेंद्र देवांगन, लेखराम साहू, संतोष साहू, गेंदलाल साहू, नंदकुमार नेताम, आदि किसान और युवा कांग्रेस के लोग उपस्थित रहे