-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*एसपी धमतरी के निर्देश पर चलाये जा रहे अवैध शराब के विरुद्ध अभियान का असर - केरेगांव पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब बेच रहे ग्राम सलोनी में दी दबिश*



 *एसपी धमतरी के निर्देश पर चलाये जा रहे अवैध शराब के विरुद्ध अभियान का असर - केरेगांव पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब बेच रहे ग्राम सलोनी में दी दबिश*
◆ *घरों में छिपाकर चला रहे थे कच्ची महुआ शराब का कारोबार - 270 लीटर शराब समेत तीन आरोपी गिरफ्तार*

◆ *आरोपियों से 42,117/- रुपये का शराब सहित मोबाइल जब्त, आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत सभी आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए*

जिले में अवैध शराब कारोबार पर लगाम कसने हेतु एसपी धमतरी द्वारा समस्त थाना/चौकियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों का प्रभावी पालन करते हुए थाना केरेगांव की टीम ने एक महत्वपूर्ण कार्यवाही को अंजाम दिया और बड़ी मात्रा में अवैध देशी कच्ची महुआ शराब जब्त की।

थाना केरेगांव पुलिस ने ग्राम सलोनी भाटापारा, यादव समाज भवन के पास स्थित एक मकान में दबिश दी। 
जहां तीनों आरोपी अवैध रूप से देशी महुआ शराब रखकर बिक्री करते पाए गए। मौके से पुलिस ने-: 

● 09 जार्किन (प्रत्येक 30 लीटर) में कुल 270 लीटर देशी कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग 27,000/- रूपये )
● 03 मोबाइल फोन कीमत 14,500/- रुपये 
नगद बिक्री रकम 617/- रुपये
● कुल 42,117/- रुपये का माल जप्त किया।

गिरफ्तारी के पश्चात थाना केरेगांव में अपराध क्रमांक 27/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

◆ *गिरफ्तार आरोपीगण*

*(01)* लिलेश सिन्हा पिता स्व. सुमरन
उम्र 29 वर्ष, निवासी सलोनी, थाना केरेगांव, जिला धमतरी

*(02)* धनेश्वर सिन्हा पिता स्व. सुमरन
उम्र 27 वर्ष, निवासी सलोनी, थाना केरेगांव, जिला धमतरी

*(03)* तरुण सिन्हा पिता विशाल
उम्र 40 वर्ष, निवासी सलोनी, थाना केरेगांव, जिला धमतरी

धमतरी पुलिस आम जनता से अपील करती है कि अवैध शराब निर्माण या बिक्री की किसी भी जानकारी को तत्काल निकटतम थाना/चौकी को सूचित करें।
 जिले में अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT