*हिन्दू जागरण मंच ने दुष्कर्मियों का पुतला दहन कर ,फांसी की सजा का मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा*
*अवैध प्रार्थना सभा लगाकर हिन्दू समाज के लोगों का धर्मांतरण ,मतांतरण करना अब बर्दास्त नहीं होगा _दीपक सिंह हिन्दू जागरण मंच धमतरी*
*जिले में अवैध प्रार्थना सभा की आड़ लेकर धर्मांतरण _मतांतरण करके भोले भाले हिन्दू महिला एवं उसकी बेटी के साथ जो कि मगरलोड ब्लाक के ग्राम चारभाठा निवासी है उनके साथ कुछ मतांतरित लोग पास्टर पादरी की चादर ओढ़कर प्रार्थना सभा के बहाने लगातार अनैतिक कार्य, दुष्कर्म को अंजाम दिए है , ईशु की महिमा का गान के नाम पर हिन्दू महिला की सम्मान को शर्मसार किया है इस प्रकार के कृत्य से हिन्दू समाज के लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रही है । इस घटना को लेकर सोमवार दोपहर 3 :00बजे सिटी कोतवाली मैदान में हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में उपस्थित होकर दुष्कर्मियों का पुतला दहन किया और अनुविभागीय अधिकारी धमतरी को निम्न बिंदु दुष्कर्मियों को फांसी की सजा,अवैध प्रार्थना सभा तत्काल बंद हो,हिन्दू मंदिर से 200 मीटर दूरी तक कोई मांस मटन का बिक्री न हो, सड़क किनारे घुमंतु गौ वंश की आवास आहार, बाहरी व्यक्ति का मुसाफिरी दर्ज अवश्य कराए, पर ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि अवैध प्रार्थना सभा लगाकर सेवा की भाव को बदनाम करते हुए हिन्दू महिलाओं के साथ अनैतिक कार्य को अंजाम दिया जा रहा है न जाने कितने माताओं बहनों के साथ ऐसे खेल खेला जा रहा होगा जिसकी कोई सीमा नहीं है मतांतरण करके लोगों को पास्टर पादरी का प्रशिक्षण देकर गांव गांव और शहरों में घरों को गिरिजाघर बनाकर अवैध प्रार्थना सभा के माध्यम से आपस में लड़ाने का कार्य किया जा रहा है मतांतरित व्यक्तियो को अपने मूल चर्च की प्रार्थना सभा में शामिल नहीं करते है न ही मृत्य उपरांत कब्रिस्तान में जगह नहीं देते है । जबकि हिन्दू समाज में छोटे बड़े व्यक्ति के लिए एक ही मुक्तिधाम में सभी वर्गो का दाह संस्कार किया जाता है , इस बात से स्पष्ट है कि हिन्दू समाज के लोग जो मतांतरित हो जाते है उनको ईसाई समुदाय हीन और तुच्छ समझते है उनको अपने समाज में आदर सम्मान नहीं देते है ।भारतीय संविधान में अनुच्छेद 25 से 28 तक धर्म की स्वतंत्रता का जो मौलिक अधिकार प्राप्त हुआ है ,उसमें कहा गया है कि समाजिक व्यवस्था ,नैतिक और स्वास्थ्य के अंतर्गत यह अधिकार अधीन है ।परंतु उसकी गलत व्याख्या करके दुरुपयोग किया जा रहा है ,धर्म का प्रचार_ प्रसार करना इसका मतलब दूसरे के धर्म संस्कृति और पहचान को नष्ट करना नहीं है ,धर्म वह है जिसको सरलता से धारण किया जाता है ।यहां जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है, वापस हिन्दू धर्म में आने पर जान से मारने की धमकी दिया जा रहा है ।इस बात को समाज और मतांतरित लोग समझे कि कल उनके साथ भी यही घटना हो सकती है ,अतएव समाज जागरूक होकर इसका मुकाबला करे जबकि सनातन धर्म भी अपना प्रचार प्रसार करता है लेकिन छुप छुप कर या एक कमरे में अवैध प्रार्थना नहीं करता न ही जबरन किसी समुदाय का धर्म परिवर्तन नहीं कराता है ।धमतरी में अवैध प्रार्थना सभा को बंद कराने के लिए हिन्दू जागरण मंच ने प्रशासन को एक सफ्ताह का समय दिया है नहीं तो उग्र आंदोलन और बड़ा प्रदर्शन करेगा तथा अवैध प्रार्थना सभा पर अपने स्तर कार्यवाही करने के लिए बाध्य होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी क्योंकि देश और समाज की अवैध तरीके से ईसाईकरण बर्दाश्त नहीं होगी ।हिन्दू जागरण मंच प्रशासन को सहयोग करते आ रहा है अब चुप नहीं रहेगा उपरोक्त आक्रोश प्रदर्शन,दुष्कर्मियों का पुतला दहन ज्ञापन की कड़ी में प्रांत युवा प्रमुख दीपक सिंह ठाकुर,प्रवीण साहू ,जिला संयोजक पुरुषोत्तम निषाद,सहसंयोजक डाकेश्वर साहू, प्रतीक सोनी,चित्रेश साहू,सनत साहू, ,जिला युवा और सूचना प्रमुख सत्यम सिन्हा,अनिमेष सिंह राजपूत , नगर संयोजक पीयूष पारख,सहसंयोजक शुभम केशवानी, शिवांश पटवा,पुषांक साहू,खंड सहसंयोजक संस्कार साहू,गजेन्द्र साहू उमाशंकर साहू,कमलनारायण साहू, संपर्क प्रमुख पुलकित साहू, पूरण सोनी,देवराज राजपूत,मनीष साहू,सुभांत सालुंके,राकेश मौर्य, तोरण गंजीर,आदि बड़ी संख्या में हिन्दू जागरण मंच पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे*