-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*स्काउट गाइड द्वितीय सोपान शिविर गौरव ग्राम कंडेल में*



 *स्काउट गाइड द्वितीय सोपान शिविर गौरव ग्राम कंडेल में*
          
 *स्काउट गाइड सुनागरिक बनाने में योगदान देता है - ऐ पी सी एन के साहू*
 *धमतरी- भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ धमतरी का द्वितीय सोपान प्रशिक्षण एवं परीक्षण शिविर का जोन स्तरीय गौरव ग्राम कंडेल में दिनांक 10 नवंबर से 12 नवंबर तक विद्यालय में आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में स्काउट 62 गाइड गाइड 69 संचालक मंडल नौ प्रभारी शिक्षक दस व नौ स्कूलों के 131 स्काउट गाइड इस शिविर में सम्मिलित हुए हैं ।सेजेस प्राचार्य राहुल नेताम, योगेश्वर साहू , स्थानीय संघ सचिव सोहनलाल साहू ,ऐ पी,सी एन के साहू ,जिला उपाध्यक्ष के आर साहू के मार्गदर्शन में मां भारती व बेडेन पावेल के तैल चित्र पर पूजन अर्चन कर प्रारंभ किया गया ।शिविर संचालक डॉ. श्रीमती मंजूषा साहू के मार्गदर्शन में ईश प्रार्थना ,झंडा गीत, ध्वज शिष्टाचार ,प्राथमिक उपचार, सिटी के संकेत, हाथ के इशारे, खोज के चिन्ह ,बाया हाथ मिलाना, सेल्यूट ,आदर्श वाक्य, बी पी सिक्स, नियम ,प्रतिज्ञा, आंदोलन का इतिहास प्रथम सोपान की गांठे आदि के बारे में विस्तार से बताया गया व प्रायोगिक रूप से समझाया जा रहा है। शिविरार्थियों को पेन, कॉपी, रस्सी, दोपहर का नाश्ता, निशुल्क दिया जा रहा है ।लगभग 20 टोली में विभाजित किया गया है व प्रत्येक टोली का नामकरण पशु पक्षी व फूलों के नाम पर रखा गया है ।सभी बच्चे स्काउट गाइड यूनिफॉर्म में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षक मंडल में सहायक संचालक डॉ .गणेश प्रसाद साहू, वीरेंद्र सिन्हा ,चोवा लाल धीवर, खेमलाल साहू, कमलेश कंवर, कैलाश गिरी गोस्वामी ,श्रीमती डोलेश्वरी साहू, श्रीमती उमा ठाकुर, श्रीमती नीतू रानी गुप्ता, आदि प्रशिक्षक शिविर में अपना विशेष योगदान दे रहे हैं।*

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT