-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

मामा के कार्यक्रम के बाद मैदान की उपेक्षा पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन का प्रशासन को कड़ा संदेश



मामा के कार्यक्रम के बाद मैदान की उपेक्षा पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन का प्रशासन को कड़ा संदेश
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के धमतरी प्रवास के दौरान शहर में की गई तीव्र सफाई और सौंदर्यीकरण की गति अब अचानक धीमी पड़ गई है। इसी मुद्दे को लेकर आज एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन खिलाड़ियों के साथ खेल मैदान पहुँचे और वहाँ की दयनीय स्थिति का निरीक्षण करते हुए प्रशासन को सख्त चेतावनी जारी की।
राजा देवांगन ने कहा कि
“मामा के आगमन से पहले नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और अन्य विभाग जिस तेजी से काम कर रहे थे, उसी तेजी की उम्मीद धमतरी की जनता हर दिन करती है।”
उन्होंने यह भी कहा कि मंत्री के आगमन के लिए मैदान को 12 दिनों तक खिलाड़ियों से छीनकर रखा गया, लेकिन कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी मैदान की सफाई नहीं की गई, जो खिलाड़ियों के साथ सीधे अन्याय है।

उन्होंने बॉक्स क्रिकेट संचालन को लेकर भी आपत्ति जताई, जहाँ 300 रुपये प्रतिघंटा वसूले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मैदान खिलाड़ियों का है, न कि किसी व्यावसायिक कमाई का माध्यम।

जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा—

“यदि 24 नवंबर तक पूरा मैदान साफ़ नहीं हुआ, तो एनएसयूआई और खिलाड़ी स्वयं सफाई अभियान चलाएंगे और मैदान से निकला कचरा महापौर एवं ज़िम्मेदार अधिकारियों के घर के बाहर छोड़कर आएंगे।”

उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली यह साफ़ दिखाती है कि शहर में विकास केवल नेताओं के दौरों के समय ही होता है, जबकि असली ज़रूरत जनता और खिलाड़ियों की होती है, जिनकी आवाज़ लगातार अनसुनी की जा रही है।

राजा देवांगन ने प्रशासन को सलाह दी कि
“मामा के कार्यक्रम जैसी तत्परता यदि जनता के कार्यों में भी दिखाई जाए, तो धमतरी वास्तव में एक आदर्श जिला बन सकता है।”

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT