-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

केन्द्रीय कृषि मंत्री ने वाटरशेड महोत्सव वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


केन्द्रीय कृषि मंत्री ने वाटरशेड महोत्सव वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
धमतरी 19 नवम्बर 2025/केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज धमतरी में आयोजित कार्यक्रम में वाटर शेड महोत्सव वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर आमजनों को जल संरक्षण के संबंध में जागरूक करेगा। इस दौरान उन्होंने कृषि यांत्रिक करण मिशन अंतर्गत 8 किसानों को शक्तिचलित यंत्र ट्रेक्टर, रिपर, पॉवरटिलर, हैरो, ड्रीप इत्यादि कृषि यंत्र प्रदान किया।
 इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन देवांगन, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, राजस्व मंत्री जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, सांसद महासमुंद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी, सांसद कांकेर श्री भोजराज नाग, विधायक श्री अजय चन्द्राकर, महापौर श्री रामू रोहरा के अलावा क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार के अलावा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने वाले हितग्राही उपस्थित थे।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT