: ग्राम पंचायत बटनहर्रा एवं सिहावा, विकासखंड नगरी, जिला धमतरी
कलेक्टर अविनाश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में आज दिनांक 14 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन ग्राम पंचायत बटनहर्रा एवं सिहावा में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुराने आवास की प्रगति की समीक्षा की गई तथा नवीन आवास कार्य शीघ्र प्रारम्भ करने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नगरी श्री रोहित बोरझा महोदय द्वारा ग्रामीणजनों को निम्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया—
लंबित आवासों के त्वरित पूर्णता हेतु प्रेरणा।
नवीन स्वीकृत आवासों के लिए कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश।
आवास निर्माण से संबंधित तकनीकी, प्रशासनिक तथा गुणवत्ता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ।
इसी क्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) अंतर्गत संकुल संगठन बेलरगाँव में भी बैठक आयोजित की गई, जिसमें—
सेंटरिंग प्लेट व निर्माण सामग्री के उपयोग और उपलब्धता संबंधी निर्देश दिए गए।
महिलाओं को आजीविका गतिविधियों में आगे बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
इस बैठक में Adeo श्री गौर, Adeoश्री ध्रुव, संबंधित सरपंच, सचिव, ग्राम पटेल, स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिला सदस्याएँ तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।