-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*नारी शक्ति के सम्मान और आत्मनिर्भरता के बिना विकसित समाज की कल्पना अधूरी है : रंजना साहू*

*नारी शक्ति के सम्मान और आत्मनिर्भरता के बिना विकसित समाज की कल्पना अधूरी है : रंजना साहू*
*पुलिस विभाग सदैव महिलाओं की सुरक्षा के लिए तत्पर है : डीएसपी मीना साहू*

*महिला उत्सव सम्मान समारोह का उद्देश्य समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं महिलाओं को प्रोत्साहित करना है : अध्यक्ष सुधा अग्रवाल*
*धमतरी खाटू श्याम मंदिर परिसर में महिला सशक्तिकरण पर भव्य सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ आयोजित, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू, डीएसपी मीना साहू सहित अन्य मातृशक्ति रही उपस्थित*

धमतरी- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में इनर व्हील क्लब धमतरी द्वारा स्थानीय खाटू श्याम मंदिर परिसर में “महिला सशक्तिकरण” विषय पर महिला उत्सव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक  रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुईं। वहीं अतिथि के रूप में डीएसपी मीना साहू की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। क्लब की महिलाओं द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ कर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, समाज सेवा, स्वास्थ्य एवं स्वरोजगार में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। अपने संबोधन में श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं, बल्कि समाज के समग्र विकास का आधार है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, राजनीति, व्यापार और सुरक्षा जैसे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने इनर व्हील क्लब की महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और जागरूकता का संचार करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि नारी शक्ति के सम्मान और आत्मनिर्भरता के बिना विकसित समाज की कल्पना अधूरी है। हमें बेटियों को शिक्षा, संस्कार और अवसर तीनों देने होंगे। डीएसपी मीना साहू ने अपने वक्तव्य में महिलाओं की सुरक्षा, आत्मविश्वास और कानूनी जागरूकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं यदि अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक हों तो वे किसी भी चुनौती का सामना कर सकती हैं। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को साइबर सुरक्षा, घरेलू हिंसा कानून और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी तथा कहा कि पुलिस विभाग सदैव महिलाओं की सुरक्षा के लिए तत्पर है। इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष  सुधा अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि क्लब का उद्देश्य सेवा, मित्रता और अंतरराष्ट्रीय समझ को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि क्लब समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा सहयोग, जरूरतमंद महिलाओं की सहायता एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता है।उन्होंने कहा कि महिला उत्सव सम्मान समारोह का उद्देश्य समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं महिलाओं को प्रोत्साहित करना और नई पीढ़ी को प्रेरणा देना है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित महिलाओं ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। रंजना साहू ने क्लब की सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को इतने सुंदर एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए हार्दिक आभार एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT