-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*अवैध शराब के विरुद्ध धमतरी पुलिस की एक और कार्यवाही - अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करते आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार*



 *अवैध शराब के विरुद्ध धमतरी पुलिस की एक और कार्यवाही - अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करते आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार*
*आरोपी से 31 पौवा देशी शराब,नगदी एवं मोटरसायकल सहित कुल कीमती 55,880/- रुपये किया गया जप्त*

🔷 *अर्जुनी पुलिस का अवैध शराब पर शिकंजा - आबकारी एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल*

 धमतरी पुलिस द्वारा जिले में मादक पदार्थ एवं अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी तारतम्य में थाना अर्जुनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हरफतराई, मुख्य नहर पार अर्जुनी के पास एक व्यक्ति मोटरसायकल में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है।
सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अर्जुनी पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई, जहाँ आरोपी को एक बैंगनी कलर के पिट्ठू बैग में रखकर अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से:
31 पौवा देशी शराब (कीमत 2,480/- रुपये)
बिक्री रकम 3,400/- रुपये
मोटरसायकल क्रमांक CG-05 AM-7048 (कीमत 50,000/- रुपये)
इस प्रकार कुल 55,880/- रुपये की सामग्री जप्त की गई।
आरोपी के विरुद्ध थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 39/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

🔹 *आरोपी का विवरण:*
नाम :टिकेश्वर साहू
पिता: रामविलास साहू
उम्र: 38 वर्ष
निवासी: ग्राम डोडकी, थाना अर्जुनी,
जिला धमतरी(छ.ग.)

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT