-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

कलेक्टर का मैदानी दौरा : योजनाओं के क्रियान्वयन और व्यवस्थाओं का किया गया सघन निरीक्षण*


*कलेक्टर का मैदानी दौरा : योजनाओं के क्रियान्वयन और व्यवस्थाओं का किया गया सघन निरीक्षण*
*जिले में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने कलेक्टर पहुंचे गांव-गांव*

*किसानों को केसीसी की किताब सौपी*
धमतरी, 20 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों का व्यापक भ्रमण कर विकास कार्यों, कृषि गतिविधियों एवं संस्थागत व्यवस्थाओं का सघन निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा आमजन को त्वरित लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
   कलेक्टर श्री मिश्रा के भ्रमण की शुरुआत पोटियाडीह से हुई, जहां कलेक्टर ने PACS एवं हाउसिंग सोसायटी का निरीक्षण करते हुए खाद-बीज वितरण, ऋण सुविधा तथा अभिलेखों के संधारण की स समीक्षा की। उन्होंने पारदर्शिता बनाए रखने एवं किसानों को समय पर लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से चर्चा की उनकी समस्याओं को सुना । 
   कलेक्टर ने बताया कि पोटियाडीह 4000 मैट्रिक टन का गोदाम बनाने की कार्य योजना बनाई है
पोटियाडीह में आज चना खरीदी केंद्र का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उन्होंने किसानों को केसीसी की किताब सौपी । 
   इसके पश्चात उन्होंने आमदी में नगर पंचायत का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति एवं ॅ WTP (जल शोधन संयंत्र) की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की। वही कॉलेज रोड के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क गुणवत्ता एवं रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
  उन्होंने डोमा में सोसायटी के कार्यों की समीक्षा करते हुए हितग्राहियों को समय पर खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं जुगड़ेही में किसानों से संवाद कर मक्का फसल की स्थिति की जानकारी ली और उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
    कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने भ्रमण के दौरान सुपेला में पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण कर कलेक्टर ने पशुपालन को आय वृद्धि का प्रभावी माध्यम बताते हुए इस क्षेत्र में और अधिक प्रोत्साहन देने की बात कही।
 सेमरा बी में सोसायटी, मक्का एवं उड़द फसल की स्थिति का अवलोकन कर किसानों को फसल      
 विविधीकरण अपनाने की सलाह दी गई। आगे भखारा कृषि उपज मंडी में चना खरीदी का अवलोकन किया। इसके पश्चात भखारा तहसील कार्यालय का निरीक्षण करते हुए राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण, अभिलेखों के डिजिटलीकरण एवं आमजन को समयबद्ध सेवा प्रदान करने के निर्देश दिए गए।उन्होंने रिकार्ड रूम का भी निरीक्षण किया । 
     इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर, एसडीएम धमतरी श्री पीयूष तिवारी, एसडीएम कुरूद श्री नभ सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी, सरपंच, कृषक उपस्थित थे।,

कलेक्टर श्री मिश्रा ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि
 . सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करें।
 . हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सुगम तरीके से उपलब्ध कराएं।
 . नियमित मॉनिटरिंग कर जमीनी स्तर पर समस्याओं का त्वरित समाधान करें।
 . कृषि, पशुपालन एवं स्वरोजगार गतिविधियों को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करें।
        उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण एवं विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है, जिसके लिए निरंतर फील्ड विजिट एवं समीक्षा जारी रहेगी।
क्रमांक-111/1946/पाराशर

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT