-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*डूबान क्षेत्र की उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हुईं सम्मानित*


*डूबान क्षेत्र की उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हुईं सम्मानित* 
धमतरी 13 अप्रैल 2026/ लोकसभा क्षेत्र महासमुंद की सांसद  रूपकुमारी चौधरी एवं सांसद लोकसभा क्षेत्र कांकेर  भोजराज नाग ने आज कलेक्टोरेट की सभाकक्ष में धमतरी जिले के डूबान क्षेत्र मोंगरागहन ग्राम पंचायत के उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें ग्राम उरपुटी की सुश्री अमृता मंडावी,  पद्मिनी साहू अकलाडोंगरी,  वृंदावी मंडावी मालगांव,  सतन मरकाम कोलियारी और  रूखसाना बेगम राजपुर को सम्मानित किया। इस मौके पर अतिथियों द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपनी शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना कीं। 
         इस अवसर पर विधायक धमतरी  आेंकार साहू, विधायक सिहावा  अंबिका मरकाम, कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा, वनमण्डलाधिकारी श्रीकृष्ण जाधव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  गजेन्द्र सिंह ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT