-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

शिक्षक के द्वारा नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार का मामला,मामले को दबाने का किया जा रहा प्रयास

शिक्षक के द्वारा नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार का मामला,मामले को दबाने का किया जा रहा प्रयास 

धमतरी -धमतरी जिले मे शिक्षा क्षेत्र के एक शासकीय माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक के ऊपर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार का आरोप लगा है लिखित शिकायत के अनुसार शिक्षक लम्बे समय से छात्रा से छेड़छाड़ व अभद्र व्यवहार कर रहा था, इसकी शिकायत छात्राओं ने मौखिक रूप से शिक्षकों,शाला प्रबंधक सिमिति, पंचायत प्रतिनिधि, व ग्राम प्रमुखो को दिया गया, जिसके बाद इसकी सुचना थाना को देने के बजाय विद्यालय मे ही मीटिंग रखकर उच्च अधिकारी को कार्यवाही हेतु भेज दिया गया,
5 दिन बीत जाने के बाद ज़ब इसकी जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी से ली गई, तो उनके द्वारा इसकी सुचना तत्काल पुलिस अधीक्षक को देने के बजाये, ब्लाक शिक्षा अधिकारी को जांच हेतु भेज दिया गया, कही न कही अधिकारी अपने कर्मचारी को बचाने एवं इसकी सूचना पुलिस को न देकर मामले को दबाने का प्रयास किया गया है, वही सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता छात्राओं एवं पालको की हिम्मत बनने के बजाये शिक्षक, पंचायत प्रतिनिधि, उन्हें गांव व स्कूल की छवि धूमिल न हो इसलिए थाने मे शिकायत नहीं करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है 
वही पूर्व मे भी अन्य जगह पदस्थ रहते हुवे इसी तरह के अनैतिक कार्य शिक्षक के द्वारा किया गया, वो भी मामला इसी तरह से दबा दिया गया, यही कारण है की आज उसका मनोबल बढ़ गया और लगातार इस तरह की शिकायते आ रही है,
शिक्षक के पास समाज को शिक्षित करने की जिम्मेदारी होती है लेकिन कुछ लोग अपनी गलत मानसिकता और व्यवहार से नाम खराब करते हैं।
विष्णुदेव साय सरकार से अनुरोध है कि ऐसे कलयुगी शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई करके समाज में कड़ा संदेश दे, जिससे कोई ऐसी हरकतें ना करे...

क्या शिक्षक होगा बर्खास्त -- लगातार दूसरी बार इस शिक्षक के द्वारा इस तरह के अनैतिक कार्य के लिए उन्हें बर्खास्त किया जाएगा या विभाग अपने कर्मचारी को बचाने का प्रयास करेंगे?

क्या पुलिस करेगी कार्यवाही -----क्या आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया जायेगा या पहले की तरह यह मामला दबा दिया जायेगा?

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT