-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*डीएमएफ कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता पर जोर, धमतरी में शासी परिषद की बैठक सम्पन्न*


*डीएमएफ कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता पर जोर, धमतरी में शासी परिषद की बैठक सम्पन्न*
*डीएमएफ की गाइडलाइन, नियम एवं प्रक्रियाओं का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाएः सांसद  चौधरी*

धमतरी 13 अप्रैल 2026/ जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) की शासी परिषद की बैठक आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में लोकसभा सांसद  रूपकुमारी चौधरी,  भोजराज नाग, क्षेत्रीय विधायक  ओंकार साहू, सिहावा विधायक  अम्बिका मरकाम, कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा, वनमंडलाधिकारी  श्रीकृष्ण जाधव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  गजेन्द्र सिंह ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।
   बैठक में सांसद  रूपकुमारी चौधरी ने संबंधित विभागों एवं निर्माण एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि डीएमएफ की गाइडलाइन, नियम एवं प्रक्रियाओं का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही स्वीकृत कार्यों का नियमित भौतिक सत्यापन एवं समय-समय पर निरीक्षण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया, ताकि योजनाओं का लाभ वास्तविक हितग्राहियों तक पहुंचे।बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पूर्व में अनुमोदित कार्ययोजना की सेक्टरवार प्रगति की समीक्षा की गई।
      कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने पावर प्रजेंटेशन के जरिए बताया कि उच्च प्राथमिकता (70 प्रतिशत) के अंतर्गत कुल 52 कार्य स्वीकृत किए गए, जिनमें से 23 कार्य पूर्ण, 21 प्रगतिरत, 5 अप्रारंभ एवं 3 निरस्त हैं। इस श्रेणी में 643.08 लाख रुपये की स्वीकृति के विरुद्ध 245.35 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। शिक्षा, कौशल विकास, कृषि एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है।
    इसी प्रकार अन्य प्राथमिकता (30 प्रतिशत) के अंतर्गत 38 कार्य स्वीकृत किए गए, जिनमें 19 पूर्ण एवं 18 प्रगतिरत हैं। इस श्रेणी में 424.85 लाख रुपये की स्वीकृति के विरुद्ध 294.75 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। भौतिक अधोसंरचना, सिंचाई एवं ऊर्जा विकास से संबंधित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
       कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने जिले के विकास के लिए विभागवार तैयार की गई कार्ययोजना एवं पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए परिषद के सदस्यों अवगत कराया। बाद में विभागवार वार्षिक कार्य योजना के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। 
   डी.एम.एफ. एवं पी.एम.के.के.के.वाय (प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना) अंतर्गत खनन से प्रभावित प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष क्षेत्र का बेस लाईन सर्वे कार्य कराया जाकर पंचवर्षीय कार्य योजना तैयार करते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 का कार्य योजना तैयार किये जाने हेतु निर्णय लिया गया है।
      बैठक में सांसद  रूपकुमारी चौधरी ने सभी विभागों को कार्यों के समयबद्ध क्रियान्वयन, गुणवत्ता नियंत्रण एवं पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डीएमएफ निधि का उपयोग जिले के समग्र विकास, विशेषकर खनिज प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु प्रभावी ढंग से किया जाए।
उन्होंने सभी लंबित एवं अप्रारंभ कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र प्रारंभ किया जाए तथा प्रगतिरत कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराते हुए नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT