*ताराचंद साहू बने प्रचार प्रसार मंत्री*
शास.अर्ध.शासकीय वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संघ पंजीयन-16105/08 छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू जनसंपर्क विभाग धमतरी को संघ के प्रति समर्पित एवं कर्मचारियों के हित में उनके कार्यशैली को देखते हुवे छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक श्री कमल वर्मा जी के द्वारा ताराचंद साहू को कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रांतीय प्रचार प्रसार मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है, फेडरेशन में साहू जी को पद मिलने पर धमतरी जिला के शासकीय वाहन चालक के साथ साथ पूरे प्रदेश के शासकीय वाहन चालकों में खुशी व्याप्त है और उनका मानना है कि फेडरेशन के साथ मिलकर उनके प्रदेश अध्यक्ष अपने साथियों के हित में और भी लगन से कार्य करेंगे।
बधाई देने वाले वाहन चालक अध्यक्ष अजेश नागवंशी एवं गौकरण साहू, वाहिद खान,विष्णु कश्यप,भूपेन्द्र साहू,श्याम लाल साहू, प्रेमेन्द्र सिन्हा एवं अन्य कर्मचारी शामिल है।