-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*सोशल मीडिया के छिपे खतरे: बहनों-बेटियों की सुरक्षा को लेकर हिन्दू जागरण मंच का बड़ा जागरूकता अभियान*

*सोशल मीडिया के छिपे खतरे: बहनों-बेटियों की सुरक्षा को लेकर हिन्दू जागरण मंच का बड़ा जागरूकता अभियान*
*धमतरी*। *डिजिटल युग में तेजी से बढ़ते सोशल मीडिया उपयोग के बीच हिन्दू जागरण मंच, जिला धमतरी ने बहनों-बेटियों की सुरक्षा को लेकर एक सशक्त और व्यापक जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। मंच ने समाज को सचेत करते हुए कहा है कि आज के समय में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि कई बार फर्जी पहचान, भावनात्मक भ्रम और विश्वास का दुरुपयोग करने का जरिया भी बन रहे हैं ।मंच के जिला पदाधिकारियों ने बताया कि कई मामलों में अनजान लोग नकली प्रोफाइल बनाकर मित्रता बढ़ाते हैं, विश्वास जीतते हैं और फिर निजी जानकारी या भावनात्मक स्थिति का फायदा उठाने का प्रयास करते हैं ।ऐसे में आवश्यक है कि हर युवती सतर्क रहे, बिना सत्यापन किसी पर विश्वास न करे और किसी भी प्रकार के दबाव या प्रलोभन में आकर निर्णय न ले हिन्दू जागरण मंच ने स्पष्ट अपील की है कि*—
*अनजान प्रोफाइल से दूरी बनाए रखें और पहचान की पुष्टि करें मोबाइल नंबर, फोटो, लोकेशन जैसी निजी जानकारी साझा न करें ऑनलाइन रिश्तों को समय दें, जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें । किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत परिवार या पुलिस प्रशासन से संपर्क करें अभिभावकों से भी विशेष आग्रह किया गया है कि वे अपने बच्चों के डिजिटल व्यवहार पर सजग दृष्टि रखें और उन्हें समय-समय पर सही मार्गदर्शन दें । हिन्दू जागरण मंच का सशक्त संदेश जागरूकता ही सुरक्षा है सोच-समझकर उठाया गया कदम भविष्य को सुरक्षित बनाता है हिन्दू जागरण मंच, जिला धमतरी ने दोहराया कि संगठन बहनों-बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए निरंतर सक्रिय है तथा समाज में सुरक्षित और जागरूक वातावरण निर्माण के लिए पूर्णतः कटिबद्ध है*।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT