-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*धमतरी पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त कार्यवाही में बड़ी सफलता: 127 किलो से अधिक गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार*


 *धमतरी पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त कार्यवाही में बड़ी सफलता: 127 किलो से अधिक गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार*
 *थाना सिहावा पुलिस एवं वन विभाग की मुस्तैदी से ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों की तस्करी का हुआ भंडाफोड़*

 *72 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त,NDPS एक्ट के तहत कड़ी वैधानिक कार्यवाही कर,दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल* 

पुलिस अधीक्षक धमतरी के कुशल निर्देशन में जिले भर में मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त, सतत एवं प्रभावी अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।
इसी कड़ी में थाना सिहावा पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने उत्कृष्ट समन्वय एवं सजगता का परिचय देते हुए एक बड़ी एवं महत्वपूर्ण कार्यवाही को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
कल दिनांक 20.04.2026 के शाम को सांकरा स्थित फारेस्ट नाका सांकरा में वन विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा नियमित वाहन चेकिंग के दौरान एक सिल्वर रंग की कार क्रमांक MH10- DQ-4294 संदिग्ध प्रतीत होने पर डिप्टी रेंजर द्वारा वाहन को रोककर थाना प्रभारी सिहावा एवं वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। 
मौके पर तत्काल थाना सिहावा पुलिस पहुंचे जहां पर वाहन की चेकिंग करने पर कार की डिक्की में भूरे रंग के सेलो टेप से पैक कुल 62 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया।
वाहन में सवार व्यक्तियों से गांजा के परिवहन एवं विक्रय संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किंतु कोई वैध कागजात नहीं होने पर  
थाना प्रभारी सिहावा द्वारा मौके पर गवाहों के समक्ष विधिवत पंचनामा कार्यवाही कराई गई एवं तौल कराने पर कुल 127.09 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 63,54,500/- रुपये है, बरामद किया गया।
▪️*आरोपियों के कब्जे से*-
घटना में प्रयुक्त वाहन (कीमत लगभग 9,00,000/- रुपये), दो मोबाइल (कीमत 15,000/- रुपये) एवं नगदी 1,500/- रुपये जब्त किए गए। इस प्रकार कुल जप्त संपत्ति की कीमत लगभग 72,71,000/- रुपये आंकी गई है।

उक्त मामले में आरोपीगण के विरुद्ध थाना सिहावा में धारा 20 (ख) (ii) (सी) नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

*▪️गिरफ्तार आरोपीगण का नाम*
*(01)* संदीप विष्णु खोत, पिता विष्णु खोत, उम्र 41 वर्ष, निवासी सिंदे चौक, अस्टा, थाना अस्टा, जिला सांगली (महाराष्ट्र)

*(02)* स्वप्नील मुलिक पिता महेश कुमार मुलिक उम्र 31 वर्ष अस्टा दक्षिण भाग सुसायटी चौहान वाडी थाना अस्टा जिला सांगली (महाराष्ट्र)

धमतरी पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार सख्त निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्यवाही की जा रही है, जिससे अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT