-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कलेक्टर से की मुलाकात*

*जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कलेक्टर से की मुलाकात*
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर नें ग्रामीणों के साथ विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कलेक्टर से मुलाकात कर कई बिंदुओं पर चर्चा की. जिस पर कलेक्टर ने त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
 जिसमें कुरुद विकासखंड के ग्राम पंचायत हतबंद मे सचिव के तानाशाही पूर्ण रवैया व उनके द्वारा शासकीय कार्यों का सही तरीके से क्रियान्वयन नही किए जाने को लेकर सरपंच के द्वारा उक्त सचिव ऊपर कारवाई की मांग की गई. इसके अलावा ग्राम पंचायत सिर्वे मे महिला सरपंच के अधिकारों का हनन, फर्जी तरीके से शासकीय धन का दुरुपयोग, खेल मैदान निर्माण, विद्यालय परिसर में बनाए गए नाली निर्माण को हटाने की मांग व अन्य पंचायतो से आवास निर्माण की मांग, प्राथमिक कृषि साख समिति के लिए आरक्षित भूमि पर अतिक्रमण सहित व्याप्त गंभीर समस्याओं भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अनियमितताओं के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है। जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने बताया कि कुरुद विकासखंड के विभिन्न ग्रामो से आये समस्याओं को लेकर जिलाधीश महोदय से चर्चा किया गया जिस पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT