-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

दानवीर भामाशाह के जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए पूर्व विधायक लेख राम साहू

दानवीर भामाशाह के जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए -लेख राम साहू
दिनांक 21.4.2026 को जिला साहू समाज धमतरी द्वारा दानवीर भामाशाह की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर साहू समाज धमतरी द्वारा वृद्ध आश्रम रुद्री और कुष्ठ रोग आश्रम में फल वितरण एवं साहू समाज बांसपारा धमतरी में समर क्लास लगाकर साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय धमतरी से रत्नाबांधा चौक तक बाइक रैली एवं हेलमेट वितरण कर यातायात जागरूकता एवं भोजन भंडारा दानीटोला वार्ड में कार्यक्रम रखा गया
इस अवसर पर श्री गणेश राम साहू अध्यक्ष जिला साहू समाज धमतरी श्री लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली विजय साहू महामंत्री जिला साहू समाज धमतरी गणेश राम जी लक्ष्मी नारायण साहू जी उमेश साहू जी संतराम साहू जी गोपाल साहू जी श्याम नरेश साहू जी चिरंजी लाल साहू जी गजानन साहू जी हिरेंद्र साहू जी निर्मला साहू जी मंजूषा साहू जी कमलेश साहू जी सीमांत साहू जी अरुण साहू युवा अध्यक्ष साहू समाज एवं साहू समाज के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे
लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद ने कहा कि दानवीर भामाशाह मेवाड़ के महाराणा प्रताप के परम मित्र, मंत्री और विश्वासपात्र सलाहकार थे, जिन्होंने हल्दीघाटी युद्ध के बाद अपना संपूर्ण
 धन-संपदा (25 लाख रुपये और 20,000 अशर्फियां) देश की रक्षा के लिए प्रताप को दान कर दिया था। इस योगदान से 25,000 सैनिकों का 12 साल तक भरण-पोषण हो सकता था, जिससे प्रताप ने पुनः सैन्य शक्ति संगठित कर मुगलों को कड़ी टक्कर दी। 
जन्म और परिवार: भामाशाह का जन्म 29 अप्रैल 1547 को राजस्थान के पाली जिले के सादड़ी गाँव में हुआ था। 
निर्णायक सहयोग: जब महाराणा प्रताप आर्थिक तंगी के कारण हताश थे, तब भामाशाह ने अपनी जीवन भर की जमा पूंजी उनके चरणों में रख दी थी।
त्याग का महत्व: उनके इस अतुलनीय दान को 'दानवीर' की उपाधि के साथ याद किया जाता है। माना जाता है कि उन्होंने वह धन मेवाड़ की रक्षा के लिए दिया था, न कि केवल राजा के लिए।
अंतिम समय और विरासत: वे आजीवन महाराणा प्रताप और उनके पुत्र अमर सिंह के प्रति समर्पित रहे। 16 जनवरी 1600 को उनका निधन हुआ।
सम्मान: छत्तीसगढ़ सरकार सहित कई संस्थाएं उनकी याद में 'दानवीर भामाशाह सम्मान' देती हैं। 
भामाशाह का जीवन और त्याग भारतीय इतिहास में राष्ट्रप्रेम और निःस्वार्थ सेवा के लिए अमर माना जाता है।
मैं पूरे प्रदेश वासियों को दानवीर भामाशाह के जयंती के शुभ अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं एवं आयोजन कर्ता जिला साहू समाज धमतरी को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं जो ऐसे महत्वपूर्ण कार्य कर प्रदेश में जागरूकता फैलाते हैं

ओंकार साहू जी विधायक धमतरी अपने उद्बोधन में कहा कि साहू समाज हमेशा से ही जागरूकता लाने में चाहे वह स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो चाहे शिक्षा के क्षेत्र में हो चाहे यातायात के क्षेत्र में सभी क्षेत्रों में अपना बहुमूल्य योगदान देकर लोगों को जागरुक करते हैं प्रदेश वासियों को एवं धमतरी विधानसभा क्षेत्र वासियों को दानवीर भामाशाह जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दिए

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT