-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

मूंगफली की खेती से किसानों को मिल रही बेहतर आय, कलेक्टर ने किया बुड़ेनी का दौरा

मूंगफली की खेती से किसानों को मिल रही बेहतर आय, कलेक्टर ने किया बुड़ेनी का दौरा
कृषि के क्षेत्र में नवाचार और फसल विविधीकरण ही किसानों की आय बढ़ाने का सबसे प्रभावी मध्यम : कलेक्टर 

धमतरी, 16 अप्रैल 2026/- कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा आज मगरलोड विकासखंड के ग्राम बुड़ेनी पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत लगभग 50 हेक्टेयर क्षेत्र में की जा रही मूंगफली की खेती का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेतों में जाकर फसल की स्थिति, उत्पादन क्षमता तथा किसानों को मिल रहे लाभ की विस्तृत जानकारी ली।
  अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के लगभग 113 किसान रबी सीजन में तिलहनी फसलों को बढ़ावा देते हुए मूंगफली की खेती कर रहे हैं। साथ ही किसानों द्वारा लगभग 50 एकड़ क्षेत्र में सब्जी उत्पादन भी किया जा रहा है, जिससे उनकी आय के स्रोतों में विविधता आई है। किसानों ने जानकारी दी कि मूंगफली का औसत उत्पादन 7 से 8 क्विंटल प्रति एकड़ हो रहा है, जिसे लगभग 5 हजार रुपए प्रति क्विंटल की दर से बाजार में बेचा जा रहा है। इससे किसानों को अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है। मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेन्द्र ठाकुर, सहित कृषि अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी साथ थे । 
  कलेक्टर श्री मिश्रा ने किसान श्री टिकेश साहू के खेत में पहुंचकर मूंगफली की खेती का अवलोकन किया और आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने की सराहना की। उन्होंने किसानों से बीज उपलब्धता, सब्सिडी तथा अन्य शासकीय योजनाओं के लाभ के संबंध में भी जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र किसानों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जाए।
  इसके पश्चात कलेक्टर ने ग्राम बुड़ेनी स्थित दुग्ध संग्रहण केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से दुग्ध उत्पादन, संग्रहण एवं विपणन व्यवस्था की जानकारी लेते हुए इसे और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।
   कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में नवाचार और फसल विविधीकरण ही किसानों की आय बढ़ाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। मूंगफली जैसी तिलहनी फसलों को बढ़ावा देने से न केवल उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि किसानों को बेहतर बाजार मूल्य भी मिलेगा। शासन की मंशा है कि किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण बीज और योजनाओं का पूरा लाभ मिले, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।”

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT