-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया मगरलोड विकासखण्ड के आधा दर्जन से अधिक गांवों का दौरा


कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने किया मगरलोड विकासखण्ड के आधा दर्जन से अधिक गांवों का दौरा
प्रधानमंत्री आवास दिवस के कार्यक्रम में हुए शामिल
धमतरी 16 अप्रैल 2026/कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज मगरलोड विकासखण्ड के आधा दर्जन से अधिक गांवों का सघन दौरा किया। उन्होंने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन की वस्तुस्थिति देखी तथा विकास कार्यों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर  मिश्रा इस दौरान ग्राम चन्द्रसूर, बुड़ेनी, भेण्ड्री, परेवाडीह, हसदा, भोथीडीह, कमईपुर, मगरलोड, राउतमुड़ा, केकराखोली में ग्रामीणों से चर्चा भी की। 
          कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित सुंदरलाल शर्मा गांव चन्द्रसूर पहुंचकर ग्राम पंचायत भवन में ग्रामीणों से गांव विकास के संबंध में चर्चा की। उन्होंने गांव की सुव्यवस्था की प्रशांसा की और ग्रामीणों से समस्याएं पूछीं। ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर को बताया गया कि इस गांव में राजस्व संबंधी मामलों में त्रुटियां हैं। इसके लिए राजस्व विभाग से अनुमति मांगी गई है। कलेक्टर  मिश्रा ने लंबित खसरा की जानकारी ली। इसके लिए उन्होंने राजस्व संबंधी मामलों के निराकरण के लिए विशेष शिविर लगाने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही गांव में अतिक्रमण न हो, इसका ध्यान भी देने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। 
इस दौरान उन्होंने कहा कि बड़े गर्व की बात है कि सबसे बड़े स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के गांव आज हम आए हैं। उनके नेतृत्व में बड़े-बड़े आंदोलन हुए हैं और गांधीजी को इस जिले में लाने का श्रेय भी पंडित शर्मा जी को ही जाता है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने पंडित सुंदरलाल शर्मा के परपोते श्री विकास शर्मा और रविशंकर शर्मा से भी मुलाकात कर उनकी जीवनी के संबंध में जानकारी ली और पंडित शर्मा के पैतृक घर का भी अवलोकन किया।
  इसके बाद  मिश्रा ग्राम बुड़ेनी पहुंचकर राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत लगभग 50 हेक्टेयर क्षेत्र में लगाई गई मूंगफली की खेती का अवलोकन किया। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के लगभग 113 किसान रबी सीजन में तिलहनी फसलों को प्रोत्साहित करते हुए मूंगफली की खेती कर रहे हैं। किसानों ने बताया कि 50 एकड़ में सब्जी लगाए हैं। कलेक्टर ने खेती-किसानी के लिए बीज हेतु सब्सिडी के बारे में भी जानकारी ली। बताया गया कि प्रति एकड़ 7 से 8 क्विंटल उत्पादन होता है, जिसे 5 हजार रूपये क्विंटल की दर से बेचते हैं। इस दौरान कलेक्टर ने किसान टिकेश साहू के खेत में जाकर मूंगफली की खेती का अवलोकन भी किया। इसके बाद बुड़ेनी के दुग्ध संग्रहण केन्द्र का भी कलेक्टर ने अवलोकन किया तथा दुग्ध संग्रहण की जानकारी ग्रामीणों से ली।
         कलेक्टर  मिश्रा ने भेण्ड्री में संचालित एमयूसी, कुक्कुट पालन और गौधाम संचालन का निरीक्षण किया। उन्होंने ब्राईट फ्यूचर एकेडमी के प्रशिक्षक निलेश कुमार साहू ने मुलाकात की। उन्होंने गौधाम योजनान्तर्गत आवश्यक जरूरतों के लिए आवेदन देने की बात कही। कलेक्टर ने इसके लिए पशुपालन विभाग के स्टॉफ, पशु मित्र और एसएचजी को शामिल करने कहा। उन्होंने आसपास के गांवों में भी इस कार्य को करने कहा। कलेक्टर  मिश्रा ने गांव में लाईब्रेरी, ओपन जिम स्वीकृत करने की बात कही। साथ ही गांव में संचालित नशा मुक्त केन्द्र की भी सराहना की। 
           कलेक्टर  मिश्रा ने परेवाडीह में आधार सीड्स कम्पनी का अवलोकन कर वहां संचालित कार्यों की जानकारी ली। कम्पनी के संचालक ने बताया कि वर्तमान में धान बीज की पैकिंग कर रहे हैं। भविष्य में चना, मक्का और गेहूं पैकेजिंग की भी योजना है। कलेक्टर ने बिहान की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने कहा। इस दौरान उन्होंने पैकेजिंग कम्पनी में कार्य कर रहीं महिलाओं प्रेमा, पूजा आदि से चर्चा कर आय संबंधी जानकारी ली। कलेक्टर ने मशरूम उत्पादन इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव की महिलाओं को प्रशिक्षण देने कहा। इसके साथ ही महतारी वंदन की राशि का उपयोग की जानकारी भी कलेक्टर ने ग्रामीण महिलाओं से ली। 
           कलेक्टर ने हसदा में नवनिर्मित महतारी सदन में बने अटल डिजीटल सुविधा केन्द्र का शुभारंभ किया। गांव की बीसी सखी  सतरूपा निषाद से चर्चा करते हुए इस केन्द्र के जरिए दी जाने वाली सुविधाओं, आय व संचालन के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने महतारी सदन में ग्रामीणों से भी चर्चा की और उनकी समस्याएं जानी।
           कलेक्टर ने भोथीडीह में मॉडल सोसायटी का भी निरीक्षण कर मॉडल सोसायटी बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए ड्रोन और ट्रेक्टर सोसायटी में उपलब्ध है। उन्होंने यहां खाद- बीज उपलब्ध की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि समिति में पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज उपलब्ध है और किसानों की मांग अनुसार वितरण भी किया जा रहा है। कलेक्टर ने किसानों से समिति में और बेहतर किए जाने वाले कार्यों के संबंध में सुझाव भी ली।
       ग्राम कमईपुर पहुंचकर कलेक्टर ने मोहम्मद फारूख खान द्वारा की जा रही मुनगा की खेती का अवलोकन किया। मोहम्मद फारूख खान ने बताया कि वे 4 एकड़ क्षेत्र में मुनगे की खेती कर रहे हैं। इसके अलावा समेकित फलोद्यान योजना के तहत 100 आम के पौधे भी रोपित किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि उद्यानिकी विभाग की ओर से फेसिंग कराया गया है। कलेक्टर ने मुनगा की पत्ती को सुखाकर पाउडर बनाने के लिए सोलर आधारित ड्रायर उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
         ग्राम राउतमुड़ा में स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जा रहा मुर्गीपालन और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने घरों का निरीक्षण कलेक्टर ने किया। उन्होंने महिलाओं से आजीविका आधारित कार्यों की जानकारी ली। ग्रामीणों की मांग पर कलेक्टर ने पेयजल की व्यवस्था करने, आंगनबाड़ी केन्द्र की स्वीकृति और ओपन शेड हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर  मिश्रा ने केकराखोली में समेकित उद्यानिकी कार्य योजना और मत्स्य विभाग के कायों का निरीक्षण भी किया।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT