-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*जातिसूचक अपमान व धमकी का मामला: अध्यक्ष सहित तीन जनप्रतिनिधियों पर FIR की मांग - ऋषभ ठाकुर*

*जातिसूचक अपमान व धमकी का मामला: अध्यक्ष सहित तीन जनप्रतिनिधियों पर FIR की मांग - ऋषभ ठाकुर* 

धमतरी। नगर पंचायत आमदी के पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष ऋषभ ठाकुर ने अपने साथ हुई जातिसूचक गाली-गलौज, अपमान और धमकी की गंभीर घटना को लेकर अजाक थाना धमतरी में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
ऋषभ ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 13 अप्रैल 2026 को नगर पंचायत की सामान्य सभा बैठक के दौरान एवं उसके बाद उन्हें अध्यक्ष कक्ष में बुलाकर नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति साहू, उपाध्यक्ष कोमल यादव एवं पार्षद सुनीता साहू द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि तीनों ने मिलकर उन्हें डराया-धमकाया और परिषद की बैठक में सवाल-जवाब नहीं करने का दबाव बनाया।
उन्होंने आगे कहा कि विरोध करने पर उन्हें तथा उनके स्वर्गीय पिता के नाम पर जातिसूचक गालियां दी गईं, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। यह कृत्य न केवल अमानवीय है, बल्कि कानून के तहत गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।
ऋषभ ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि उक्त आरोपियों द्वारा उन्हें धमकी दी गई कि यदि उन्होंने कहीं शिकायत की, तो उन्हें झूठे मामलों में फंसा दिया जाएगा और उनकी कोई सुनवाई नहीं होगी। साथ ही उनके वार्ड में विकास कार्यों को रोकने की बात भी कही गई।
उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल को पुनः नगर पंचायत कार्यालय में उन्हें देखकर अपमानजनक टिप्पणी की गई, जिससे वे मानसिक रूप से आहत हुए हैं।
ऋषभ ठाकुर ने कहा,
“मैं एक आदिवासी जनप्रतिनिधि हूं और अपने अधिकारों व कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा हूं। मेरे साथ किया गया यह व्यवहार पूरे आदिवासी समाज का अपमान है। मैं प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करता हूं।”
उन्होंने इस मामले की शिकायत राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग, मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को भी प्रेषित की है।
अंत में ऋषभ ठाकुर ने प्रशासन से आग्रह किया है कि आरोपियों – ज्योति साहू (अध्यक्ष), कोमल यादव (उपाध्यक्ष) एवं सुनीता साहू (पार्षद) – के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT