*अवैध शराब पर धमतरी पुलिस का बड़ा प्रहार - दो अलग-अलग प्रकरणों में 42 बीयर,15 पौवा देशी शराब सहित तीन आरोपी गिरफ्तार*
*भखारा के कोसमर्रा एवं धमतरी कोतवाली क्षेत्र में हुई धमतरी पुलिस की त्वरित कार्यवाही - स्कूटी समेत 30,080/- रुपये की सामग्री भी जब्त*
🔷 *आदतन अपराधियों एवं क्षेत्र में शिकायत प्राप्त संदिग्ध व्यक्तियों पर पुलिस की लगातार सख्त कार्यवाही, दबिश और कड़ी निगरानी जारी*
धमतरी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थ, अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना भखारा पुलिस को क्षेत्रीय नागरिकों से अवैध शराब बिक्री की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।
शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए थाना भखारा द्वारा सूचना तंत्र को सक्रिय कर मुखबिर लगाया गया तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोसमर्रा स्थित खदान तालाब के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है।
जिसकी सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए भखारा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी ओम प्रकाश उर्फ गब्बर कंवर को अवैध शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
आरोपी के कब्जे से 15 पौवा देशी शराब (कीमत 1,200/- रुपये) एवं बिक्री रकम 500/- रुपये, कुल 1,700/- रुपये की सामग्री जब्त की गई।
आरोपी के विरुद्ध थाना भखारा में धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
▪️*आरोपी का विवरण*-
ओम प्रकाश उर्फ गब्बर कंवर, पिता धर्मेन्द्र कंवर, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम कोसमर्रा, थाना भखारा, जिला धमतरी (छ.ग.)
▪️ *दूसरी कार्यवाही*
थाना सिटी कोतवाली धमतरी द्वारा भी मुखबिर एवं सूचना तंत्र को सक्रिय रखते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी।
इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति स्कूटी के माध्यम से अवैध शराब का परिवहन कर बिक्री हेतु ले जा रहे हैं।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस टीम द्वारा रूद्री रोड स्थित लक्की चॉइस सेंटर के पास घेराबंदी की गई।
मौके पर दोनों आरोपियों को अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया।
उनके कब्जे से 42 नग बीयर (कीमत 10,080/- रुपये) एवं एक स्कूटी क्रमांक CG-05 AE-9450 (कीमत 20,000/- रुपये) बरामद की गई।
कुल जब्त सामग्री की कीमत 30,080/- रुपये आंकी गई है।
आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 117/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
▪️*आरोपीगण का विवरण*
*(01)* विवेक साहू, पिता स्व. विरेन्द्र, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम मुरा, चौकी बिरेझर, थाना कुरुद, जिला धमतरी (छ.ग.)
*(02)* विकास बक्सी, पिता राजेश, उम्र 27 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, आमातालाब रोड, धमतरी, थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी (छ.ग.)