-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*जगदलपुर में बजरंग दल की बैठक, बस्तर में अवैध कफन-दफन और धर्मांतरण पर जताई गंभीर चिंता*



*प्रांत संयोजक शुभम नाग ने कहा- बस्तर धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से संवेदनशील, युवाओं को संगठन से जुड़कर सक्रिय भूमिका निभानी होगी*
*जगदलपुर।* बजरंग दल के प्रांत संयोजक शुभम नाग ने सोमवार को एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर बस्तर क्षेत्र में सामने आ रहे अवैध कफन-दफन और अवैध धर्मांतरण के मामलों पर गंभीर चिंता व्यक्त की। बैठक का आयोजन शहर के सीताराम शिवालय में किया गया, जिसमें बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक की शुरुआत संगठन की परंपरा के अनुसार दीप प्रज्ज्वलन, ब्रह्मनाद और विजय महामंत्र के साथ हुई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शुभम नाग ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने और समाज को संगठित करने के लिए युवाओं को आगे आकर राष्ट्र और धर्म सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी।

*साप्ताहिक मिलन केंद्रों पर जोर*  
शुभम नाग ने साप्ताहिक मिलन केंद्रों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि साप्ताहिक मिलन केवल बैठक नहीं है, बल्कि यह हिंदू समाज को संगठित करने और मठ-मंदिरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रमुख केंद्र है। “बजरंग दल का ध्येय वाक्य सेवा, सुरक्षा और संस्कार है। इन्हीं मूल्यों पर संगठन निरंतर कार्य कर रहा है।

*अवैध कफन-दफन पर जताई आपत्ति*  
बस्तर क्षेत्र में बढ़ रहे अवैध कफन-दफन के मामलों पर चिंता जताते हुए शुभम नाग ने कांकेर, आमाबेड़ा और नारायणपुर में हुई घटनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ईसाई मिशनरी जानबूझकर गांवों का सामाजिक माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। 

बस्तर को माता दंतेश्वरी और माता मावली की पवित्र भूमि बताते हुए उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम ने अपने वनवास काल का अधिकांश समय यहीं बिताया था। “यह देवी-देवताओं की भूमि है। यहां के आदिवासी समाज के लिए माटी मां के समान है। मां के साथ कोई खिलवाड़ करे, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने मिशनरी संगठनों से माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का पालन करने की अपील की और चेतावनी दी कि यदि वे अपनी गतिविधियों से बाज नहीं आए तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।

*धर्मांतरण पर कड़ा रुख*  
बैठक में विभाग संयोजक सिकंदर कश्यप ने बस्तर में हो रहे अवैध धर्मांतरण का पुरजोर विरोध किया। उन्होंने कहा कि बजरंग दल अब चुप बैठने वाला नहीं है। “हमारे भोले-भाले आदिवासी समाज को गुमराह करना बंद किया जाए। संगठन अब हर स्तर पर इसका विरोध करेगा,” उन्होंने कहा।

जिला अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे धर्म विरोधी तत्वों से निपटने के लिए हमेशा तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही समाज की सुरक्षा की गारंटी है।

*आगामी कार्ययोजना पर चर्चा*  
बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना और गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सभी कार्यकर्ताओं से रायपुर में आयोजित होने वाले बजरंग दल प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त करने का आग्रह किया गया। 

बैठक में प्रांत संयोजक शुभम नाग, विभाग संयोजक सिकंदर कश्यप, जिला अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता, जिला धर्म प्रसार देवेंद्र कश्यप, जिला संयोजक विष्णु ठाकुर, सह संयोजक योगेश रैली, नगर संयोजक जगदीश ठाकुर, सह संयोजक अजय सिंह, गौ रक्षा प्रमुख शत्रुघ्न कश्यप, सह प्रमुख पवन, काशी चालकी, हेमराज कश्यप सहित नगर के दायित्ववान कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT