-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला इकाई धमतरी ने जिला पंचायत अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धमतरी को सौंपा ज्ञापन*


*छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला धमतरी के एक प्रतिनिधि मंडल 11 मई को जिला अध्यक्ष डॉ भूषणलाल चन्द्राकर के नेतृत्व में एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष देवनाथ साहू की विशेष उपस्थिति में जिला पंचायत अध्यक्ष  अरुण सार्वा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धमतरी से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंप कर चर्चा किया 
 जिसमें प्रमुख रूप से संविलियन से पूर्व शिक्षक एल. बी. संवर्ग द्वारा उत्तीर्ण शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की योग्यता को सेवा पुस्तिका मे दर्ज करने की मुद्दा प्रमुख है । डॉ भूषणलाल चन्द्राकर ने बताया कि वर्तमान में शिक्षक एल.बी. के लिए न्यायालय द्वारा TET परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया गया है जिस पर संघ द्वारा विभागीय tet परीक्षा आयोजन की मांग संचालक लोक शिक्षण संचालणालय छत्तीसगढ़ शासन रायपुर से की गई है पूर्व में इस परीक्षा के संबंध में ऐसी कोई अनिवार्यता नहीं थी फिर भी कई शिक्षकों ने स्वप्रेरित होकर पंचायत विभाग में कार्यरत रहते हुए tet परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी जिन्हे सेवा पुस्तिका मे दर्ज नहीं करवा पाए थे इसलिए टीचर्स एसोसिएशन द्वारा यह माँग की गई की वे सभी शिक्षक एल बी साथी जिन्होंने पूर्व tet परीक्षा उत्तीर्ण की है उसे सेवा पुस्तिका मे इंद्राज करवाया जाय संघ के इस मांग पर मुख्य कार्य पालन अधिकारी जिला पंचायत धमतरी ने सकारात्मक भाव ब्यक्त किया इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष डॉ गणेश प्रसाद साहू एवं जिला महासचिव डॉ आशीष नायक, ब्लॉक अध्यक्ष गेवाराम नेताम आदि उपस्थित थे*                     

डॉ भूषणलाल चंद्राकर.                
जिलाध्यक्ष 
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला- धमतरी

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT