-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*ग्राम कांटाकुर्रीडीह , नगरी में आबकारी विभाग की बड़ी एवं प्रभावी कार्यवाही*


1 आरोपी गिरफ्तार।
दिनांक: 25/05/2026
जिला आबकारी अधिकारी  निरुपमा लोन्हारे के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में तथा आबकारी उप निरीक्षक  निशांत साधु के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर ग्राम कांटा कुर्रीडीह थाना केरेगांव में आरोपी बसन्तु कमार पिता झुकू राम कमार के निवास पर सुनियोजित ढंग से दबिश दी गई।
कार्यवाही के दौरान आरोपी से 400 ml महुआ शराब खरीदी की गयी तथा निवास से लगभग 60.40 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त की गई। उक्त प्रकरण में आरोपी बसन्तु कमार विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) 34(2), 59-क के तहत विधिवत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में रखा गया।
अन्य प्रकरण में 100 लीटर महुआ शराब जप्त कर लगभग 1200 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट किया गया ।
यह कार्यवाही अवैध मदिरा के निर्माण एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक निशांत साधु ,पुरुषोत्तम सिन्हा ,आशीष ध्रुव , विवेक कुमार दीवान,श्री अजय राज कश्यप मुख्य आरक्षक श्री मुरली सोनी, आबकारी आरक्षक अरविंद नेताम, श्रुति साहू,भूषण लाल ,राजेश कुमार ,कौशल कुमार नेताम ,उमालक्ष्मी नेताम, मेघा सिन्हा, सोमी पालेश्वर ,राजकिशोर कुर्रे, नीरज कुमार….नगर सैनिक जितेंद्र कोरे,ज्ञानिक ध्रुव का सराहनीय एवं सक्रिय योगदान रहा।
जिला प्रशासन द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है एवं आमजन से अपील की गई है कि इस प्रकार की किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग को दें।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT