-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*भानपुरी के शासकीय स्कूलों में बालिका शौचालय निर्माण की मांग**कृषि सभापति अग्रवाल (अमन) साहू ने शिक्षा विभाग को लिखा पत्र*


*भानपुरी के शासकीय स्कूलों में बालिका शौचालय निर्माण की मांग*
*कृषि सभापति अग्रवाल (अमन) साहू ने शिक्षा विभाग को लिखा पत्र*
*धमतरी, 29.05.2026* - जनपद पंचायत धमतरी के कृषि सभापति * अग्रवाल (अमन) साहू* ने ग्राम पंचायत भानपुरी के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में बालिका शौचालय निर्माण की मांग को लेकर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी धमतरी को पत्र लिखा है।
सभापति  साहू ने पत्र में उल्लेख किया है कि *ग्राम पंचायत भानपुरी के शास.प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में शौचालय की अति आवश्यकता है*। बालिका शौचालय न होने से छात्राओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी शिक्षा भी प्रभावित हो रही है।
 साहू ने शिक्षा विभाग से छात्राओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए *उक्त दोनों शालाओं में तत्काल बालिका शौचालय निर्माण* कराने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की सफलता के लिए स्कूलों में बालिकाओं हेतु अलग शौचालय की व्यवस्था अनिवार्य है।
पत्र दिनांक 29.05.2026 को विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्राप्त हो चुका है। सभापति ने शिक्षा विभाग से जनहित में शीघ्र कार्यवाही की अपेक्षा की है।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT