-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*सोशल मीडिया पर धर्म के अपमान पर बजरंग दल सख्त, कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट*

*स  
_"धर्म और संगठन के सम्मान से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी" - विष्णु ठाकुर, जिला संयोजक, बजरंग दल, बस्तर_

*जगदलपुर।* बजरंग दल ने सोशल मीडिया पर बढ़ती अभद्रता और धर्म विरोधी टिप्पणियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला संयोजक  विष्णु ठाकुर के नेतृत्व में संगठन ने सोमवार को कोतवाली थाना में *george kancha* और *bastriya chhora 143* नामक सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 ठाकुर ने स्पष्ट चेतावनी दी कि धर्म, संगठन और कार्यकर्ताओं के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को किसी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा, "सोशल मीडिया पर अभद्रता, अशोभनीय टिप्पणी या धर्म-संगठन के खिलाफ अपमानजनक भाषा किसी भी हालत में स्वीकार नहीं है। ऐसे लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ी तो बजरंग दल स्वयं निर्णायक कदम उठाएगा।"

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष  शंकर लाल गुप्ता, जिला मंत्री  नवीन देवांगन, कोषाध्यक्ष  सुरेंद्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष  प्रेम चालकी  जागेश्वर साहू एवं नगर सहसंयोजक अजय प्रताप सिंह, काशी चालकी, सूरज पटनायक, रितेश सेठिया, लक्ष्य सेठिया समेत बड़ी संख्या में बजरंगी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बजरंग दल ने नागरिकों से सोशल मीडिया का जिम्मेदार उपयोग करने और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने की अपील की है। संगठन 'सेवा, सुरक्षा और संस्कार' के मंत्र पर समाज में मर्यादा स्थापित करने को प्रतिबद्ध है।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT