-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

महावीर चौक भखारा में चाकूबाजी से व्यक्ति की हत्या - भखारा पुलिस की त्वरित कार्यवाही में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी*



*महावीर चौक भखारा में चाकूबाजी से व्यक्ति की हत्या - भखारा पुलिस की त्वरित कार्यवाही में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी*
 *मोटरसाइकिल एक्सीडेंट एवं शेष पैसों के लेन-देन की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच हुआ विवाद*

🔷 *भखारा पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध हत्या के गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर मुख्य आरोपी को तत्काल न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल*

हत्या जैसे गंभीर एवं संवेदनशील प्रकरण को पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिए गए। 
निर्देश मिलते ही थाना भखारा पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।
प्रकरण में थाना भखारा में अपराध क्रमांक 48/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

प्रार्थी संतोष निर्मलकर निवासी वार्ड क्रमांक 04 भखारा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 06.05.2026 की रात्रि लगभग 09:00 बजे महावीर चौक भखारा में उसके पिता अन्नु निर्मलकर के साथ आरोपीगण शिवम साहू, चिरंजीवी दीवान उर्फ चीकू एवं राहुल कंवर उर्फ राहुल दीवान द्वारा पुराने लेन-देन एवं एक्सीडेंट की बात को लेकर विवाद किया गया। विवाद के दौरान आरोपीगण द्वारा गाली-गलौच एवं मारपीट करते हुए शिवम साहू ने धारदार चाकू से अन्नु निर्मलकर के गले पर जानलेवा वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां जिला अस्पताल धमतरी में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर थाना भखारा पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए एवं विवेचना के दौरान आरोपी चिरंजीवी दीवान उर्फ चीकू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। मामले में फरार अन्य आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही है।

▪️ *गिरफ्तार आरोपी का नाम*
चिरंजीवी दीवान उर्फ चीकू, पिता स्व. रामकुमार दीवान, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 04 भखारा, थाना भखारा जिला धमतरी (छ.ग.)।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT