-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

"12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के" अभियान के तहत रंजना साहू ने किया व्यापक जनसंपर्क*

*"12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के" अभियान के तहत रंजना साहू ने किया व्यापक जनसंपर्क*
*जनसंपर्क अभियान के माध्यम से भाजपा ने जनता से जोड़ा संवाद का सेतु : रंजना साहू*

धमतरी : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में "12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के" विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने भाजपा भोथली मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर जनसंपर्क किया तथा प्रबुद्धजनों एवं ग्रामीणों से आत्मीय संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान उत्थान, सामाजिक न्याय तथा आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। आज भारत विश्व पटल पर एक सशक्त, आत्मविश्वासी और विकसित राष्ट्र के रूप में अपनी नई पहचान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, हर घर जल, स्वच्छ भारत मिशन, किसान सम्मान निधि, जनधन योजना जैसी अनेक योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। मोदी सरकार का मूल मंत्र "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" देश को विकसित भारत बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ा रहा है। गांव चलो-बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत श्रीमती रंजना साहू ग्राम गागरा पहुंचीं, जहां उन्होंने शहीद संतोष नेताम के परिवारजनों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। इसके पश्चात पूर्व सरपंच मदन सिंह नेताम, सेवानिवृत्त शिक्षक मुकुंद सिंह नेताम एवं लोकेश्वर पुरी गोस्वामी के निवास पहुंचकर आत्मीय मुलाकात की तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों और संगठन के कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। इसके बाद ग्राम दोनर में सेवानिवृत्त प्राचार्य पुराणिक चंद्राकर के निवास पहुंचकर जनसंपर्क किया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षित एवं प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से संवाद करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा समाज की सहभागिता से राष्ट्र निर्माण के विषय पर चर्चा की साथ ही ग्राम बारना में भोथली मण्डल अध्यक्ष मिश्री पटेल से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा किए। तत्पश्चात ग्राम छाती पहुंच कर ग्रामीण वरिष्ठ जनों से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा किए। इसी क्रम में ग्राम पंचायत उड़ेना में पूर्व सैनिक चंद्रशेखर चंद्राकर, हेमूराम साहू एवं खिलावन चंद्राकर के निवास पहुंचकर जनसंपर्क किया उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में योगदान देने वाले सैनिकों और समाज के वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस दौरान शासन की योजनाओं के लाभ, संगठनात्मक गतिविधियों एवं विकसित भारत के संकल्प पर विस्तार से चर्चा की गई। श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि भाजपा का यह जनसंपर्क अभियान केवल उपलब्धियों को बताने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनकी अपेक्षाओं और सुझावों को जानने का भी प्रयास है। भारतीय जनता पार्टी सदैव जनता के सुख-दुख की सहभागी रही है और आगे भी जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर भोथली मण्डल महामंत्री आनंद मेश्राम, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा बनपेला, जनपद सदस्य दिलीप सेन, पूर्व जनपद सदस्य रामाधार साहू भाजपा वरिष्ठ कृपा राम साहू, नंदू चंद्राकर, जनपद सदस्य बंटी चंद्राकर, कांतू साहू, प्रीतम साहू, खिलेंद्र चंद्राकर, कुंवर लाल साहू, ललित साहू, भोजराज साहू, योगेश साहू, प्रकाश साहू, यादराम साहू, जनार्दन चंद्राकर, गणेश सेन, रघुराम पटेल, राम गोपाल चंद्राकर रामखेलावन चंद्राकर हलदर चंद्राकर ललित साहू सहित भाजपा भोथली मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT