-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*ग्राम कोसमर्रा के सूने मकान में लाखों के जेवरात चोरी करने वाले तीन आरोपी भखारा पुलिस की गिरफ्त में, थाना भखारा एवं सायबर की संयुक्त कार्यवाही*


 *चोरी के सोने-चांदी के जेवरात बरामद, मुख्य आरोपी ने साथी के साथ मिलकर वारदात को दिया था अंजाम*

🔷 *चोरी का सोना गलाकर बिस्किट बनाने वाले रायपुर के सराफा कारोबारी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार*

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। 
इसी क्रम में थाना भखारा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने सूने मकान में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात एवं वारदात में प्रयुक्त औजार बरामद किए हैं।

प्रकरण में प्रार्थी कृष्ण कुमार कोसरे, निवासी ग्राम कोसमर्रा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 13 मई 2026 को वह अपने परिवार सहित पारिवारिक कार्यक्रम में ग्राम अभनपुर गए हुए थे। 
दिनांक 17 मई 2026 को वापस लौटने पर उनके मकान का मुख्य दरवाजा एवं आलमारी का लॉक टूटा हुआ मिला तथा घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम चोरी होना पाया गया। 
चोरी गए मशरूका की कुल कीमत लगभग 50,700/- रुपये थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी धमतरी द्वारा तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए थे जिस पर थाना भखारा पुलिस एवं सायबर टीम द्वारा तत्काल जांच प्रारंभ कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। 
विवेचना के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही घनश्याम यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
 पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी हेमन्त उर्फ सोनू मानिकपुरी के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपी ने बताया कि दोनों ने सूने मकान का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया तथा आलमारी का लॉक तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम चोरी की थी। 
चोरी के बाद दोनों ने आपस में जेवरात का बंटवारा कर लिया तथा नगदी राशि खर्च कर दी।

आरोपी घनश्याम यादव के मेमोरण्डम कथन के आधार पर उसके कब्जे से चोरी गए जेवरात एवं घटना में प्रयुक्त कुदारी बरामद की गई। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा रायपुर पहुंचकर हेमन्त उर्फ सोनू मानिकपुरी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने भी अपराध स्वीकार करते हुए अपने हिस्से के चोरी के जेवरात बरामद कराए।

जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि चोरी गए सोने के गुलबंद को बेचने के उद्देश्य से आरोपी हेमन्त ने अपने परिचित ओमप्रकाश सोनी को दिया था। पूछताछ में ओमप्रकाश सोनी ने उक्त सोने के गुलबंद को गलाकर सोने का बिस्किट बनाना स्वीकार किया, जिसे पुलिस द्वारा विधिवत बरामद कर जप्त किया गया।

▪️ *गिरफ्तार आरोपीगण का विवरण :-*
▪️*(01)* घनश्याम यादव, पिता मनोज यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम कोसमर्रा, थाना भखारा, जिला धमतरी(छ.ग.)।
▪️*(02)* हेमन्त उर्फ सोनू मानिकपुरी, पिता शिवदास मानिकपुरी, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम कोसमर्रा, थाना भखारा, जिला धमतरी, हाल निवासी-मठपुरैना,रायपुर,जिला रायपुर (छ.ग.)।
▪️*(03)* ओमप्रकाश सोनी, पिता रतनलाल सोनी, उम्र 30 वर्ष, निवासी प्रोफेसर कॉलोनी, सेक्टर-02, रायपुर,जिला रायपुर (छ.ग.)।

▪️ *पुलिस द्वारा आरोपियों से जप्त की गई बरामदगी :-*
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी से संबंधित सोने-चांदी के आभूषण, जिनमें सोने की बाली, नथ, लॉकेट, टॉप्स, मंगलसूत्र, गुलबंद हार, चांदी की पायल, बिछिया, अंगूठी, माला एवं अन्य जेवरात शामिल हैं, बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त घटना में प्रयुक्त एक कुदाली भी जप्त की गई।
आरोपी हेमंत उर्फ सोनू मानिकपुरी द्वारा चोरी के गुलबंद हार को बेचने हेतु रायपुर निवासी ओमप्रकाश सोनी को दिया गया था, जिसे गलाकर तैयार किए गए 10 ग्राम वजनी सोने के बिस्किट के रूप में बरामद कर जप्त किया गया।
कुल मिलाकर तीनों आरोपियों से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, 10 ग्राम सोने का बिस्किट एवं घटना में प्रयुक्त कुदाली बरामद कर विधिवत जप्त की गई है।

तीनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 52/2026, धारा 331(4), 305 एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

धमतरी पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। जिले में चोरी, नकबजनी एवं अन्य अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT