-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*आम जनता को चाकू दिखाकर कर डराने वाला आरोपी हुआ गिरफतार,धमतरी पुलिस की त्वरित कार्यवाही*


*सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा था आरोपी, आर्म्स एक्ट के तहत भेजा गया जेल*

 *अपराध एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध धमतरी पुलिस का लगातार सख्त अभियान जारी*

धमतरी जिले में एसपी धमतरी के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा आमजन में भय एवं असुरक्षा का वातावरण निर्मित करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धारदार चाकू जप्त किया गया है।

पुलिस पेट्रोलिंग टीम शहर भ्रमण पर थी, तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ओंकार उर्फ रवि रजक नामक व्यक्ति हनुमंत नगर जाने वाले मार्ग स्थित पुल के पास आम जगह में धारदार चाकू लहराते हुए लोगों को डरा-धमका रहा है, जिससे आने-जाने वाले नागरिकों में भय का माहौल व्याप्त है।

जिसकी सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस ने देखा कि आरोपी हाथ में धारदार चाकू लेकर सार्वजनिक स्थान पर लोगों को भयभीत कर रहा था, जिससे वहां मौजूद लोग घबराकर इधर-उधर जा रहे थे। पुलिस ने सूझबूझ एवं तत्परता से आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद किया।
पूछताछ के दौरान आरोपी उक्त धारदार हथियार रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके पश्चात गवाहों की उपस्थिति में चाकू को विधिवत जप्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 146/2026, धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*गिरफ्तार आरोपी का नाम*-
▪️ ओंकार उर्फ रवि रजक पिता अर्जुन रजक, उम्र 25 वर्ष
निवासी - रामसागर पारा, धोबी चौक, धमतरी
थाना - सिटी कोतवाली, जिला धमतरी (छ.ग.)

 ▪️आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। इसके विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में आर्म्स एक्ट के 04 मामलों सहित गाली-गलौज, धमकी, मारपीट एवं चोट पहुंचाने संबंधी कुल 07 अपराध पूर्व से पंजीबद्ध हैं।

धमतरी पुलिस द्वारा सार्वजनिक शांति भंग करने, हथियारों का अवैध प्रदर्शन करने तथा आमजन में भय का वातावरण निर्मित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी सख्त एवं निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT