-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम कलहरदिहा साहू समाज भवन में होगा आयोजन, विधायक अजय चंद्राकर होंगे शामिल


धमतरी, 20 जून 2026/ 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन 21 जून को प्रातः 7 बजे से जिला मुख्यालय स्थित हरदिहा साहू समाज भवन, रत्नाबांधा रोड, धमतरी में किया जाएगा। कार्यक्रम में कुरूद विधायक श्री अजय चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विभिन्न विभागों को आवश्यक दायित्व सौंपे हैं। कार्यक्रम के लिए जिला आयुष अधिकारी डॉ. कृपाराम ठाकुर को नोडल अधिकारी तथा उप संचालक समाज कल्याण विभाग को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

योग दिवस के अवसर पर प्रतिभागियों को सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता निभाने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि मानसिक शांति, तनाव प्रबंधन और समग्र कल्याण के लिए भी अत्यंत उपयोगी है। नियमित योगाभ्यास स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की आधारशिला है।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT