-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*अवैध शराब कारोबारियों पर सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, दो प्रकरणों में तीन आरोपी गिरफ्तार*


 *कुल 137 पौवा अवैध देशी शराब, नगदी एवं दो वाहन सहित कुल 1,34,660/- रुपये की संपत्ति जब्त*

🔷 *एसपी धमतरी के निर्देश पर धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं मादक पदार्थ, अवैध कारोबारियों के विरुद्ध जारी है लगातार सख्त अभियान*

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में जिले में अवैध शराब, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध धमतरी पुलिस द्वारा लगातार सख्त एवं प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। नशे के कारोबार को जड़ से समाप्त करने की प्रतिबद्धता के साथ पुलिस की टीमें लगातार सक्रिय रहकर अवैध गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।
इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस को मुखबिर से महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल रणनीति बनाकर त्वरित एवं सुनियोजित कार्यवाही की गई, जिसके परिणामस्वरूप दो अलग-अलग प्रकरणों में अवैध शराब का परिवहन एवं विक्रय करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने में बड़ी सफलता प्राप्त हुई।

▪️ *प्रथम प्रकरण* - अपराध क्रमांक 147/2026
धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम
पुलिस टीम द्वारा नहर पार भट्ठी रोड, नहर नाका दानीटोला धमतरी के पास घेराबंदी कर आरोपी—

*आरोपी का नाम*-
चन्द्रप्रकाश बचेकर
पिता - नरेश बचेकर
उम्र - 28 वर्ष
निवासी - औद्योगिक वार्ड, धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)

को अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
जिसके कब्जे से 

*जप्ती विवरण :*-एक नीला रंग के बैग के अंदर 
57 पौवा देशी शराब रोमियो कीमती 4,560/-रूपये 
नगदी रकम 6,200/-रूपये 
01 नग जुपिटर ग्रे कलर का स्कूटी क्रमांक CG-19-BE-7539 कीमती 15,000/-रूपये 
*कुल जप्ती :* 25,760/-रूपये 

आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

▪️ *द्वितीय प्रकरण*– अपराध क्रमांक 148/2026
धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम
दानीटोला शराब भट्ठी धमतरी के पास पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर दो आरोपियों को अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया-

*आरोपियों का नाम*
*(01)* मुकेश कुमार नागेश
पिता - स्व. जामदयाल नागेश 
उम्र - 34 वर्ष
निवासी - साल्हेवार पारा, धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)

*(02)* उदय नागेश
पिता - रामकुमार नागेश
उम्र - 22 वर्ष
निवासी - साल्हेवार पारा, धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)
जिनके कब्जे से 

*जप्ती विवरण* : एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 38 नग देशी मशाला शराब एवं एक नीले रंग के पिट्ठू बैग के अंदर 42 नग देशी मशाला शराब कुल
80 पौवा देशी मशाला शराब कीमती 8,000/-रूपये 
नगदी रकम 900/-रूपये 
01 नग इलेक्ट्रिक स्कूटी क्रमांक CG-05-AU-0115 कीमती 1,00,000/-रूपये 
*कुल जप्ती :* 1,08,900/-रूपये 

दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। आम नागरिकों से भी अपील की जाती है कि अपने आसपास किसी भी प्रकार की अवैध शराब, गांजा अथवा नशीले पदार्थों के कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

धमतरी पुलिस - सुरक्षित धमतरी, नशामुक्त धमतरी

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT