-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया कीर्तिमान विकसित भारत के संकल्प और जनविश्वास का प्रतीक : रंजना साहू*

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया कीर्तिमान विकसित भारत के संकल्प और जनविश्वास का प्रतीक : रंजना साहू*
धमतरी- भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष  रंजना डीपेंद्र साहू ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के इतिहास में लगातार सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने का नया रिकॉर्ड स्थापित करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे भारत के लोकतंत्र, सुशासन और जनविश्वास की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।  रंजना साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के 62 वर्ष पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए लगातार 4399 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर रहकर एक नया इतिहास रचा है।  साहू ने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक राजनीतिक रिकॉर्ड नहीं है, बल्कि देश की 140 करोड़ जनता के विश्वास, प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रहित में लिए गए साहसिक निर्णयों का परिणाम है। वर्ष 2014 में हमारे देशवासियों ने जिस विश्वास के साथ मान. नरेंद्र मोदी जी को देश की बागडोर सौंपी थी, वह विश्वास आज भी लगातार बरक़रार है, और उनका विश्वास और भी मजबूत हुआ है, यही कारण है कि जनता ने लगातार तीसरी बार उन्हें देश का नेतृत्व करने का अवसर प्रदान किया है। 
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष  रंजना साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व मंच पर अपनी अलग और सशक्त पहचान बनाई है, आज भारत वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। जी-20 की सफल अध्यक्षता, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, वंदे भारत ट्रेन, एक्सप्रेस-वे, नए संसद भवन का निर्माण, गरीब कल्याण योजनाओं का विस्तार तथा आधारभूत संरचनाओं के अभूतपूर्व विकास ने देश को नई दिशा और गति प्रदान की है, प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यकाल में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए, जिनमें जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना, तीन तलाक की कुप्रथा को समाप्त करना, नागरिकों के जीवन को आसान बनाने के लिए डिजिटल सेवाओं का विस्तार तथा देश की सुरक्षा को मजबूत करने वाले कई महत्वपूर्ण कदम शामिल हैं, इन निर्णयों ने भारत को एक मजबूत, आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है।  साहू ने आगे कहा कि आज भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होकर तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता मिली है।
श्रीमती साहू ने अपने विचार व्यक्त करते हुए आगे बताया कि मेरा मानना है कि इतिहास उन नेताओं को याद रखता है जो राष्ट्र निर्माण में अपनी अमिट छाप छोड़ते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह नया कीर्तिमान विकसित भारत के संकल्प, जनभागीदारी और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है, आने वाले समय में भी उनके नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और विश्व पटल पर अपनी गौरवशाली पहचान को और मजबूत करेगा।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT