-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी बद्री नारायण मीणा को बस्तर रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया है।


 इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। वर्तमान में वे नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ थे। बीएन मीणा 2004 बैच के अफसर हैं। वो बस्तर में आईजी पी सुंदरराज की जगह लेंगे। हाल हीं में सुंदरराज की प्रतिनियुक्ति NIA में हुई है। सुंदरराज की जगह अब बीएन मीणा लेंगे।

बस्तर रेंज में पदस्थापना को पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में माना जाता है। क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और नक्सल प्रभावित इलाकों के कारण यहां कानून-व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में बद्री नारायण मीणा को बस्तर रेंज की कमान सौंपे जाने को महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय माना जा रहा है।

बस्तर रेंज की जिम्मेदारी संभालेंगे मीणा
बस्तर रेंज में दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर, कोंडागांव और बस्तर जैसे जिले शामिल हैं। यह क्षेत्र लंबे समय से नक्सल गतिविधियों के कारण सुरक्षा एजेंसियों के लिए संवेदनशील रहा है। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिली है और नक्सल प्रभाव में कमी आई है।अब नए IG के रूप में बद्री नारायण मीणा के सामने नक्सल विरोधी अभियान को और मजबूत करने, कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा पुलिस और आम जनता के बीच समन्वय बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।
बद्री नारायण मीणा को अनुभवी और कुशल पुलिस अधिकारी माना जाता है। पुलिस मुख्यालय में कार्य करने के दौरान उन्होंने विभिन्न प्रशासनिक और सुरक्षा संबंधी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। उनकी नियुक्ति को लेकर प्रशासनिक और पुलिस महकमे में चर्चा का माहौल है। सरकार के इस फैसले को बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT