-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में धमतरी पुलिस को बड़ी न्यायिक सफलता,08 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 30 हजार रूपये अर्थदंड*




 *72 पत्ता कुल 576 नग नशीली कैप्सूल बेचने के मामले में माननीय न्यायालय का कड़ा फैसला, नशीली कैप्सूल बेचने वाले आरोपी को मिला सख्त दंड*

🔷 *पुलिस अधीक्षक धमतरी की प्रभावी मॉनिटरिंग, वैज्ञानिक विवेचना एवं मजबूत साक्ष्य प्रस्तुतिकरण से मिली न्यायिक सफलता*

🔷 *उत्कृष्ट अनुसंधान करने वाले विवेचना अधिकारी सउनि. संतोषी नेताम को एसपी धमतरी द्वारा किया जाएगा पुरस्कृत*

धमतरी जिले में पुलिस अधीक्षक धमतरी,श्री सूरज सिंह परिहार के नेतृत्व में अवैध गांजा, मादक पदार्थ, अवैध शराब एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान संचालित किया जा रहा है। प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान तथा मजबूत साक्ष्य संकलन के परिणामस्वरूप अपराधियों को न्यायालय से कठोर दंड दिलाने में लगातार सफलता मिल रही है।

▪️*प्रकरण का संक्षिप्त विवरण*-थाना कुरूद पुलिस को दिनांक 17-06-2023 को मुखबिर से सूचना मिली कि चरमुड़िया पुल स्थित संगवारी ढाबा के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से नशीली दवाइयों की बिक्री कर रहा है।की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए कुरूद पुलिस ने आरोपी शेख फिरोज उर्फ फिज्जू (42 वर्ष), निवासी रिसाईपारा, धमतरी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 576 नग नशीले कैप्सूल एवं बिक्री रकम 210/-रूपये, कुल मशरूका 4,332/-रूपये गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। 
तथा आरोपी के विरुद्ध थाना कुरुद में अपराध क्रमांक 413/2023, धारा 21(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था।

▪️*माननीय न्यायालय का निर्णय*
प्रकरण में धमतरी पुलिस द्वारा की गई निष्पक्ष, वैज्ञानिक एवं सुदृढ़ विवेचना तथा न्यायालय में प्रस्तुत ठोस साक्ष्यों के आधार पर माननीय न्यायालय ने आरोपी को दोषसिद्ध पाते हुए 08 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 30 हजार अर्थदंड से दंडित किया है।
यह निर्णय मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के लिए स्पष्ट संदेश है कि धमतरी पुलिस की प्रभावी कार्यवाही एवं सशक्त अनुसंधान के सामने ऐसे अपराधियों को कानून के शिकंजे से बचना संभव नहीं है।

▪️*दोषसिद्ध आरोपी*
*(1)* शेख फिरोज उर्फ फिज्जू पिता शेख हनीफ उम्र 42 वर्ष, साकिन रिसाई पारा धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)

उक्त प्रकरण की तत्कालीन विवेचना अधिकारी सउनि. संतोषी नेताम द्वारा अत्यंत सूक्ष्मता, दक्षता एवं पेशेवर तरीके से की गई। उनके द्वारा संकलित मजबूत साक्ष्यों एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के आधार पर न्यायालय से आरोपियों को कठोर सजा दिलाने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

पुलिस अधीक्षक धमतरी,
श्री सूरज सिंह परिहार ने उत्कृष्ट विवेचना एवं प्रभावी साक्ष्य संकलन के लिए तत्कालीन विवेचना अधिकारी सउनि० संतोषी नेताम को 500/- रूपये की नगद पुरस्कार राशि प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं वैज्ञानिक विवेचना ही अपराधियों को न्यायालय से कठोर दंड दिलाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले विवेचना अधिकारियों को भविष्य में भी इसी प्रकार प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया जाएगा।

धमतरी पुलिस अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब एवं अन्य अवैध कारोबारों के विरुद्ध आगे भी इसी दृढ़ता से अभियान जारी रखते हुए प्रभावी अनुसंधान एवं सशक्त साक्ष्यों के माध्यम से अपराधियों को न्यायालय से कठोरतम दंड दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT