-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

धमतरी में अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की कार्रवाई, 10.40 क्विंटल धान जब्त


कोलियारी के सुयश ट्रेडिंग प्रतिष्ठान में उड़नदस्ता दल की छापेमार कार्रवाई, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

धमतरी 31 अक्टूबर 2026/ खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही अवैध धान भंडारण और परिवहन पर प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। कोचियों और बिचौलियों द्वारा अवैध रूप से धान का भंडारण कर उसे खरीदी केंद्रों में खपाने की आशंका को देखते हुए जिले के सभी विकासखंडों में संयुक्त उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है।

इसी कड़ी में 31 अक्टूबर को धमतरी विकासखंड के उड़नदस्ता दल ने ग्राम कोलियारी स्थित सुयश ट्रेडिंग प्रतिष्ठान में आकस्मिक जांच की। प्रतिष्ठान के संचालक शत्रुघन सोनकर के यहां खाद्य विभाग एवं कृषि उपज मंडी धमतरी के अधिकारियों ने जांच के दौरान 26 कट्टा (10.40 क्विंटल) धान का अवैध भंडारण पाया।

मामले में अधिकारियों ने संबंधित धान को जब्त करते हुए संचालक के विरुद्ध मंडी अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

प्रशासन द्वारा राजस्व, कृषि, खाद्य, सहकारिता एवं कृषि उपज मंडी विभाग के अधिकारियों को शामिल कर गठित उड़नदस्ता दलों के माध्यम से अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने और बिचौलियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी जांच एवं कार्रवाई जारी रहेगी।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT