-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*ऑपरेशन निश्चय के तहत धमतरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 131.668 किलोग्राम गांजा के साथ महाराष्ट्र के 05 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, दो कारों सहित 72.45 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त*



▪️ 
▪️ *सायबर थाना एवं थाना अर्जुनी की संयुक्त कार्यवाही: उड़ीसा से महाराष्ट्र गांजा तस्करी कर रहे पांच आरोपी श्यामतराई नाका पर पुलिस की घेराबंदी में पकड़े गए*

▪️ *मुखबिर की सूचना पर धमतरी पुलिस की सटीक घेराबंदी, टाटा नैनो एवं स्विफ्ट डिजायर से भारी मात्रा में गांजा बरामद*

*विस्तृत विवरण*
एसपी धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में ऑपरेशन निश्चय के तहत मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं अंतर्राज्यीय तस्करी के विरुद्ध धमतरी पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी एवं सख्त कार्यवाही की जा रही है। 
इसी क्रम में सायबर थाना एवं थाना अर्जुनी की संयुक्त पुलिस टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 131.668 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ महाराष्ट्र निवासी पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों के कब्जे से गांजा सहित दो चारपहिया वाहन एवं पांच मोबाइल फोन, कुल लगभग 72,45,400/- रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

दिनांक 15.11.2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उड़ीसा के जयपुर क्षेत्र से चारामा होते हुए महाराष्ट्र की ओर जा रहे टाटा नैनो कार क्रमांक CG 07 MA 4067 एवं स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MH 04 GD 7906 में सवार पांच व्यक्ति भारी मात्रा में गांजा का अवैध परिवहन कर रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए श्यामतराई नाका, धमतरी में घेराबंदी की गई तथा मुखबिर द्वारा बताए गए दोनों संदिग्ध वाहनों को रोककर विधिवत तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से कुल 131.668 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त दोनों वाहनों सहित अन्य सामग्री को विधिवत जप्त कर मौके पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

▪️*गिरफ्तार आरोपीगण*
*(01)* कुंदन उर्फ सचिन कैलाश ईगेडे, पिता कैलाश ईगेडे, उम्र 27 वर्ष, निवासी मलकापुर वागुढ़, जिला बुलढाना, महाराष्ट्र।
*(02)* रामेश्वर सालिक राम दांडगे, पिता सालिक राम दांडगे, उम्र 31 वर्ष, निवासी संभाजीनगर हाईवे रोड, जलगांव, महाराष्ट्र।
*(03)* राबिनसन लॉरेंस फर्नांडिस, पिता लॉरेंस फर्नांडिस, उम्र 32 वर्ष, निवासी वेललाडे, जलगांव, महाराष्ट्र।
*(04)* लखन गुलाब बेलदार, पिता गुलाब बेलदार, उम्र 34 वर्ष, निवासी वेललाडे, जलगांव, महाराष्ट्र।
*(05)* गणेश विजय पाटिल, पिता विजय पाटिल, उम्र 29 वर्ष, निवासी वेललाडे, जलगांव, महाराष्ट्र।

सभी आरोपी महाराष्ट्र राज्य के निवासी हैं।

▪️*जप्त सामग्री एवं अनुमानित कीमत*
जप्त सामग्री अनुमानित कीमत
गांजा 131.668 किलोग्राम 65,83,400/-रूपये 
टाटा नैनो कार 50,000/-रूपये 
स्विफ्ट डिजायर कार 5,00,000/-रूपये 
05 नग मोबाइल फोन 
1,12,000/-रूपये 
कुल कीमत 72,45,400/-रूपये 

▪️*पुलिस की आगामी कार्यवाही*
आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा गांजा के वास्तविक स्रोत, तस्करी के नेटवर्क, परिवहन मार्ग, संभावित प्राप्तकर्ताओं तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत विवेचना की जा रही है। तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

*धमतरी पुलिस की अपील एवं प्रतिबद्धता:*
मादक पदार्थों के अवैध कारोबार, नशा तस्करी एवं इससे जुड़े संगठित नेटवर्क के विरुद्ध धमतरी पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT