-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा के साथ,राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला में धमतरी की 40 महिलाओं ने लिया प्रशिक्षण!

राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला में धमतरी जिले की 40 महिला कृषकों ने लिया प्रशिक्षण

महिला स्व-सहायता समूहों को मखाना उत्पादन एवं प्रसंस्करण से जोड़कर आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में पहल
धमतरी, 27 नवंबर 2026। ग्रामीण महिलाओं को कृषि आधारित आजीविका के नए अवसरों से जोड़ने, उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता बढ़ाने तथा महिला स्व-सहायता समूहों की उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में 26 एवं 27 नवंबर को दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की केंद्र प्रवर्तित योजना के अंतर्गत आयोजित इस कार्यशाला में धमतरी जिले की 40 महिला कृषकों ने सहभागिता कर मखाना की उन्नत खेती एवं इससे जुड़े व्यावसायिक अवसरों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। अध्यक्ष जिला पंचायत श्री अरुण सर्वा भी उपस्थित थे । 
कार्यशाला में जिले के ग्राम छाती की महिला कृषक समूह की 20 सदस्याओं तथा विकासखंड नगरी के ग्राम सांकरा की महिला कृषक समूह की 20 सदस्याओं सहित कुल 40 महिलाओं ने प्रशिक्षण लिया। राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र, दरभंगा (बिहार) के वरिष्ठ वैज्ञानिकों एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के प्रमुख वैज्ञानिकों द्वारा मखाना की उन्नत खेती, वैज्ञानिक उत्पादन तकनीक, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन, पैकेजिंग एवं विपणन की विस्तृत जानकारी दी गई।
 प्रशिक्षण के दौरान महिला स्व-सहायता समूहों की सामूहिक क्षमता को कृषि आधारित उद्यमों के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया गया। महिलाओं को समूह के माध्यम से मखाना उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपणन गतिविधियां संचालित करने तथा स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर विकसित करने की संभावनाओं से अवगत कराया गया। सामूहिक प्रयासों से महिलाएं न केवल उत्पादन गतिविधियों में अपनी भागीदारी बढ़ा सकती हैं, बल्कि उत्पाद की गुणवत्ता, मूल्य संवर्धन एवं बाजार तक पहुंच बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
यह कार्यशाला महिला कृषकों के ज्ञान एवं तकनीकी कौशल में वृद्धि के साथ उन्हें परंपरागत कृषि से आगे बढ़कर नवाचार एवं उद्यमिता अपनाने के लिए प्रेरित करने का महत्वपूर्ण अवसर बनी। इससे महिला समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर एवं कृषि आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सक्रिय भागीदार बनाने की दिशा में नई संभावनाएं खुलेंगी।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT