-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*कोलियारी-खरेंगा-दोनर मार्ग का सभापति मोनिका देवांगन ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण एवं अतिशीघ्र कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश*




जिला पंचायत धमतरी की सभापति *मोनिका ऋषभ देवांगन* ने आज कोलियारी-खरेंगा-दोनर मार्ग के निर्माण कार्य का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मार्ग के विभिन्न हिस्सों में चल रहे कार्यों का जायजा लिया, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को देखा तथा अधिकारियों से कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान सभापति श्रीमती देवांगन ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोलियारी-खरेंगा-दोनर मार्ग क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह मार्ग न केवल कई गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ता है, बल्कि किसानों की कृषि उपज को मंडी तक पहुंचाने, विद्यार्थियों के विद्यालय जाने, मरीजों को अस्पताल पहुंचने एवं ग्रामीणों के दैनिक आवागमन के लिए भी जीवनरेखा का कार्य करता है। इसलिए इस मार्ग के निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, गुणवत्ता में कमी अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप किया जाए। डामरीकरण, नाली निर्माण, पुल-पुलिया एवं अन्य आवश्यक कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। जहां कार्य में कमी पाई जाए, उसे तत्काल सुधारा जाए। साथ ही कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए ताकि ग्रामीणों को शीघ्र सुविधा का लाभ मिल सके।

सभापति श्रीमती देवांगन ने निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्रामीणों से भी चर्चा की एवं उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। ग्रामीणों ने मार्ग के शीघ्र निर्माण एवं गुणवत्ता सुधार की मांग रखी, जिस पर उन्होंने अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान *लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कार्यपालन अभियंता श्री एस.एस. चहल* सहित एसडीओ एम डी पैकरा सब इंजीनियर कैलाश साहू,लच्छन वट्टी एवं ठेकेदार उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कार्य की वर्तमान स्थिति एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी।

इस अवसर पर *जनपद सदस्य श्रीमती सत्यप्रभा किशोर साहू* एवं *सरपंच श्रीमती नीलम टी.आर. अडिल, किशोर साहू, तरुण देवांगन भी उपस्थित रहीं। उन्होंने भी मार्ग निर्माण को शीघ्र पूर्ण कराने की बात कही।
 सभापति श्रीमती देवांगन ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय विष्णुदेव से सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण करना है। सड़क, पानी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए इसी प्रकार निरीक्षण एवं समीक्षा जारी रहेगी।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT